कक्षा 6, 7 और 8 में संस्कृत विषय में बच्चों को शब्दज्ञान करवाना आवश्यक होता है। इसी क्रम में यहाँ इन कक्षाओं के लिए संस्कृत में फूलों के 28 नाम Sanskrit mein Phoolon ke Naam (Flowers name in Sanskrit with English) दिए गए हैं। इसके साथ ही इनके हिन्दी एवं अंग्रेजी नाम भी दिए गए हैं। इससे हिंदी जानने या न जानने वाले, दोनों प्रकार के विद्यार्थियों को आसानी होगी। विद्यार्थी चाहें तो अपने ज्ञानवर्धन के लिए ये सभी नाम याद कर सकते हैं। परीक्षा के लिए ये नाम अत्यधिक उपयोगी हैं। शब्दज्ञान में वृद्धि से छात्रों को रचनात्मक लेखन जैसे चित्राधारित वर्णन तथा अपठित गद्यांश में भी सहायता मिलती है।
ब्लॉगपोस्ट में चूँकि संस्कृत में फूलों के नामों Sanskrit mein Phoolon ke naam की संख्या बहुत अधिक है, इसलिए दो तालिकाएँ बना दी गयी हैं। दोनों तालिकाओं में 14-14 फूलों के नाम दिए गए हैं। आप चाहें तो अपने मोबाइल फोन पर इस तालिका का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं। अच्छा यह होगा कि आप ये नाम अपनी नोटबुक में स्वयं लिखें। इससे आपको इन नामों को याद करने में आसानी होगी।
संस्कृत में फूलों के नामों की तालिका (Sanskrit mein Phoolon ke Naam) भाग-एक
नीचे दी गई टेबल में प्रायः वे फूल हैं, जो हमारे आसपास पाए जाते हैं। इसमें मुख्यतः कमल, गुलाब, गेंदा, गुडहल, कनेर आदि फूलों के नाम है, जिन्हें हम अपने बगीचे या पार्क में देखते हैं। आपको इन जाने-पहचाने फूलों के संस्कृत नामों को जानकर अच्छा लगेगा। आप यहाँ से पढ़कर फिर उन फूलों को एकत्र करके संस्कृत नाम लिखकर कोई प्रोजेक्ट बना सकते हैं।
| क्र.सं. | हिन्दी नाम | संस्कृत नाम | English Name |
|---|---|---|---|
| 1 | कमल | उत्पलम् | Lotus 🪷 |
| 2 | गुलाब | पाटलम् | Rose 🌹 |
| 3 | गेंदा | स्थलपद्म | Marigold 🌼 |
| 4 | जूही | यूथिका | Jasmine (Auriculatum) |
| 5 | कनेर | कर्णोर | Oleander |
| 6 | चम्पा | चम्पकम् | Champa / Magnolia |
| 7 | चमेली | जातिपुष्पम् | Jasmine |
| 8 | कुंद / चाँदनी | कुंदपुष्पम् | Crape Jasmine |
| 9 | कुमुदिनी | नलिनी | Lily |
| 10 | गुलबहार | भृंगराज | Daisy |
| 11 | पारिजात | शेफालिका | Coral Jasmine |
| 12 | केतकी / केवड़ा | केतकम् | Screw Pine |
| 13 | गुड़हल | जपापुष्पम् | Hibiscus 🌺 |
| 14 | पलाश | किंशुक | Flame of the Forest |
(Sanskrit mein Phoolon ke Naam) Table of Flowers Name in Sanskrit संस्कृत में फूलों के नाम की तालिका भाग-2
इस तालिका में आपको कुछ फूल परिचित लगेंगे और कुछ नहीं। हरसिंगार, बेला/मोगरा, सूरजमुखी जैसे फूलों को आपने अपने आसपास देखा होगा। इनका संस्कृत में नाम जानना रोचक होगा। शेष पुष्प आपने शायद न देखे हों। आप इनके विषय में गूगल पर सर्च कर सकते हैं। कैसा हो कि किसी फूल के बारे में यहाँ पढ़कर आप उसे या उसके पौधे को खोजने की कोशिश करें?
| क्र.सं. | हिन्दी नाम | संस्कृत नाम | English Name |
|---|---|---|---|
| 15 | हरसिंगार | शेफालिका | Night Jasmine |
| 16 | नीलकमल | इन्दीवरम्, नीलपद्म | Blue Water Lily |
| 17 | मौलश्री | बकुलः | Spanish Cherry |
| 18 | सूरजमुखी | सूर्य्यवितम् | Sunflower 🌻 |
| 19 | गुलमोहर | राज-आभरण, कृष्णचूड | Royal Poinciana |
| 20 | बेला / मोगरा | मल्लिका | Arabian Jasmine |
| 21 | कदम्ब | कदम्ब | Burflower-tree |
| 22 | कनक चम्पा | कर्णिकार | Bayur Tree |
| 23 | मालती | मालती पुष्पम् | Rangoon Creeper |
| 24 | सुलतान चम्पा | पुन्नाग | Alexandrian Laurel |
| 25 | कचनार | कोविदार | Orchid Tree |
| 26 | सुदर्शन | नागदमनी | Spider Lily |
| 27 | अलसी | क्षौमी / नीलपुष्पिका | Flax Flower |
| 28 | गुलमेहंदी | व्रणरोपिन् | Garden Balsam |
अन्ततः
प्रस्तुत लेख में दी गई संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में फूलों के नाम की यह तालिका बच्चों के लिए एक बेहतरीन और रंगीन शैक्षिक साधन (educational tool) है। इसके माध्यम से बच्चे न केवल अलग-अलग फूलों को पहचानना सीखेंगे, बल्कि खेल-खेल में उनकी संस्कृत शब्दावली (Sanskrit vocabulary) भी मजबूत होगी।
सुंदर और चटक रंगों वाली यह तालिका बच्चों के मन में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने में मदद करेगी। हमें उम्मीद है कि यह छोटी सी कोशिश आपके बच्चों को संस्कृत भाषा के और करीब लाएगी।
कक्षा 6, 7, और 8 के लिए फूलों के नाम सम्बन्धी अभ्यास-कार्य (Worksheets)
उपर्यक्त तालिका के आधार पर Class 6, 7 and 8 के लिए उपयोगीकुछ अभ्यास कार्य दिए जा रहे हैं। साथ में उत्तरकुंजी भी दी गई है। विद्यार्थी पहले अभ्यास प्रश्न स्वयं हल करें, उसके बाद उसका उत्तर से मिलान करें।
स्तंभ ‘क’ (Hindi) को स्तंभ ‘ख’ (Sanskrit) से सही मिलान करें:
| स्तम्भ क हिंदी नाम | स्तम्भ ख संस्कृत नाम |
| 1. गुलाब | (क) जपापुष्पम् |
| 2. कमल | (ख) पाटलम् |
| 3. गुड़हल | (ग) सूर्य्यवितम् |
| 4. गेंदा | (घ) उत्पलम् |
| 5. सूरजमुखी | (ङ) स्थल |
इस अभ्यास के उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे
उत्तरकुंजी (Answer Key) – 1-ख, 2-घ, 3-क, 4-ङ, 5-ग)
CBSE Class 6 to 8: संस्कृत में फूलों के नाम – अभ्यास कार्य (Worksheet)
छात्रों, परीक्षा में फूलों के नामों से जुड़े प्रश्नों में पूरे अंक पाने के लिए नीचे दिए गए अभ्यासों को हल करें।
अभ्यास 1. शुद्धं कथनानां समक्षं ‘आम्’ (हाँ) अशुद्धं कथनानां समक्षं ‘न’ (नही) लिखत:
१. ‘कमलम्’ इति पुष्पस्य (फूल का) संस्कृत नाम ‘उत्पलम्’ अपि अस्ति। (…………)
२. ‘पाटलम्’ इति शब्दस्य अर्थः ‘गेंदा फूल’ भवति। (…………)
३. ‘जपापुष्पम्’ इति पुष्पस्य (गुड़हल) वर्णः प्रायः रक्तवर्णः (लाल) भवति। (…………)
→ अभ्यास 1 (आम्/न) के उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
सही उत्तर:
१. आम् (हाँ, कमल को उत्पलम्, पद्मम् और कमलम् भी कहा जाता है)
२. न (नहीं, पाटलम् का अर्थ ‘गुलाब’ होता है। गेंदा को गंधपुष्पम् या स्थूलपुष्पम् कहते हैं)
३. आम् (हाँ, गुड़हल का फूल प्रायः लाल रंग का होता है)
अभ्यास 2. मञ्जूषातः उचितं पदं चित्वा रिक्तस्थानानि पूरयत (बॉक्स से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरिए):
१. अस्माकं देशस्य (हमारे देश का) ………… ‘कमलम्’ अस्ति।
२. गुलाब (पाटलम्) पुष्पस्य वर्णः प्रायः ………… (लाल रंग) भवति।
३. ………… इति पुष्पं श्वेतवर्णं (सफेद रंग का) सुगन्धितं च भवति, यत् ग्रीष्मकाले (गर्मी में) विकसति।
४. ………… पीतवर्णं (पीले रंग का) अतीव सुगन्धितं च भवति।
→ अभ्यास 2 (रिक्त स्थान) के उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
सही उत्तर:
१. राष्ट्रियपुष्पम् (कमल हमारा राष्ट्रीय फूल है)
२. रक्तवर्णः (गुलाब का रंग अक्सर लाल होता है)
३. मल्लिका (बेला/Jasmine का फूल सफेद और बहुत खुशबूदार होता है)
४. चम्पकपुष्पम् (चंपा का फूल पीला और सुगंधित होता है)
प्रश्नोत्तर FAQ ये प्रश्न अक्सर आपके मन में उठते होंगे
नीचे 5 प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं। उत्तर छिपे हुए हैं। छात्र प्रश्न के बगल में स्थिति प्लस + के निशान पर क्लिक करके प्रश्न का उत्तर देख सकते हैं।
उत्तर: गुलाब के फूल को संस्कृत में ‘पाटलम्’ कहा जाता है।
उत्तर: ‘उत्पलम्’ कमल (Lotus) के फूल का संस्कृत नाम है।
उत्तर: सूरजमुखी को संस्कृत में ‘सूर्य्यवितम्’ और अंग्रेजी में ‘Sunflower’ कहते हैं।
उत्तर: ‘जपापुष्पम्’ गुड़हल (Hibiscus) का नाम है।
उत्तर: मोगरा या बेला को संस्कृत में ‘मल्लिका’ कहते हैं।
अभ्यास 3: एक शब्द में उत्तर दें (One Word Quiz)
प्रश्न: भगवान विष्णु के हाथ में कौन सा फूल होता है, जिसे ‘नीलपद्म’ भी कहते हैं?
उत्तर: नीलकमल (Blue Water Lily)
प्रश्न: ‘किंशुक’ किस गहरे लाल रंग के फूल को कहा जाता है जो जंगल की आग जैसा दिखता है?
उत्तर: पलाश (Flame of the Forest)
अपने शब्दज्ञान को बढाने के लिए निम्नलिखित लिंक्स पर क्लिक करें।