कक्षा 8 संस्कृत अपठित गद्यांश Sanskrit Apathit Gadyansh CBSE Class 8 Sanskrit Unseen Passage: 7 Practice Worksheets
अपठित-अवबोधन अथवा अपठित गद्यांश का अर्थ होता है, ऐसा अनुच्छेद जो पहले से न पढ़ा गया हो। इस भाग को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने का उद्देश्य छात्रों में रटने के बजाय समझने की प्रवृत्ति को बढ़ाना है। कक्षा 8 संस्कृत अपठित गद्यांश (Class 8 Sanskrit unseen passage) कक्षा 6 और 7 से थोड़ा अधिक कठिन होता है। लेकिन इसके प्रश्नोत्तर का प्रारूप एक जैसा ही होता है। कक्षा 8 में भी पूर्णवाक्य में उत्तर, एक पद में उत्तर और भाषिक कार्य सम्बन्धी प्रश्न पूछे जाते हैं।