Sanskrit Samay Lekhanam Class 6 and 7 : संस्कृत समय और दिनचर्या लेखन : सम्पूर्ण गाइड MCQs Worksheet Free PDF Download

प्रस्तावना

इस विशेष लेख में हम सीबीएसई पाठ्यक्रम के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक Sanskrit Samay Lekhanam Class 6 (कक्षा 6 संस्कृत समय लेखन) के नियमों को बेहद सरल तरीके से समझने वाले हैं। स्कूल की परीक्षाओं में समय को संस्कृत में लिखना और अपनी दिनचर्या (Daily Routine) बताना अक्सर पूछा जाता है।

कई बार कक्षा 6 और 7 के छात्रों को ‘वादनम्’ के साथ-साथ सपाद (सवा), सार्ध (साढ़े) और पादोन (पौने) जैसे शब्दों को समझने में थोड़ी कठिनाई होती है। इसलिए, इस पोस्ट में हमने पूरे बजे के समय की विस्तृत तालिका के साथ-साथ इन विशेष नियमों को भी हिंदी और English (द्विभाषी) अनुवाद के साथ समझाया है। इसके अंत में अभ्यास के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs Quiz) भी दिए गए हैं, ताकि आप अपनी परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत कर सकें। यह लेख कक्षा 6 और 7 के साथ कक्षा 8 के लिए भी उपयोगी है।

Introduction to Sanskrit Time Writing

Dear students, parents, and teachers, welcome to this special article. Today, we will easily learn the rules of Sanskrit Samay Lekhanam Class 6 (Sanskrit Time Writing). This is a highly important topic in the CBSE syllabus. School exams frequently ask students to write time in Sanskrit and describe their daily routine.

Class 6 students often find words like Sapaada (quarter past), Saardha (half past), and Paadona (quarter to) a bit difficult alongside ‘Vaadanam’. To solve this, we have provided a detailed full-hours table and explained these special rules clearly. We have included both Hindi and English translations for your convenience. Finally, you can practice with our multiple-choice questions (MCQs Quiz) to secure top marks in your exams. Let’s start learning!

भाग 1: संस्कृत में समय लेखनम् (Time Writing in Sanskrit)

दैनिक जीवन में समय का बहुत महत्व है। इसलिए कक्षा 6 और 7 के छात्रों से अपेक्षा की जाती है कि वे संस्कृत में समय लेखन (Sanskrit Samay Lekhanam) को जानें। संस्कृत व्याकरण में समय को शब्दों में लिखना बेहद आसान है। इसके लिए हमें केवल बुनियादी संख्याओं और समय बताने वाले कुछ विशेष शब्दों को समझना होता है।

Time plays a vital role in our daily lives. In Sanskrit grammar, writing time in words is very easy. We only need to understand the basic numbers and a few specific time-related words.

संस्कृत में समय बताने के लिए कुछ बुनियादी शब्दों को जानना आवश्यक है।
To tell time in Sanskrit, it is necessary to know a few basic words:

बजे (O’clock): वादनम् / वादने – (जब समय अकेले लिखना हो तो ‘वादनम्’ और जब वाक्य में प्रयोग करना हो तो ‘वादने’ लिखते हैं)(Use ‘Vaadanam’ for standalone time and ‘Vaadane’ when using it in a sentence)

सवा (Quarter Past – :15): सपाद (Sapaada)

साढ़े (Half Past – :30): सार्ध (Saardha)

पौने (Quarter To – :45): पादोन (Paadona)

क) पूर्ण समय : विस्तृत तालिका (Full Hours: Detailed Table)

कक्षा 6 के लिए पूरे बजे का समय सबसे महत्वपूर्ण है। इसीलिए हमने यहाँ एक से बारह बजे तक की पूरी तालिका संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेजी में दी है। छात्र इसे याद कर लें, तो उनसे परीक्षा में बिलकुल गलती नहीं होगी।

Full hours are the most important for Class 6. Let’s look at it in detail:

समय संस्कृत में (Standalone) वाक्य में प्रयोग हिंदी अर्थ English Meaning
1:00 एकवादनम् एकवादने एक बजे 1 O’clock
2:00 द्विवादनम् द्विविदवादने / द्विवादने दो बजे 2 O’clock
3:00 त्रिवादनम् त्रिवादने तीन बजे 3 O’clock
4:00 चतुर्वादनम् चतुर्वादने चार बजे 4 O’clock
5:00 पञ्चवादनम् पञ्चवादने पाँच बजे 5 O’clock
6:00 षड्वादनम् षड्वादने छह बजे 6 O’clock
7:00 सप्तवादनम् सप्तवादने सात बजे 7 O’clock
8:00 अष्टवादनम् अष्टवादने आठ बजे 8 O’clock
9:00 नववादनम् नववादने नौ बजे 9 O’clock
10:00 दशवादनम् दशवादने दस बजे 10 O’clock
11:00 एकादशवादनम् एकादशवादने ग्यारह बजे 11 O’clock
12:00 द्वादशवादनम् द्वादशवादने बारह बजे 12 O’clock

ख) सपाद, सार्ध और पादोन का संक्षिप्त परिचय (Brief Introduction to Quarter past, Half past & Quarter to)

Sanskrit Samay Lekhan Class 6-7 संस्कृत में समय लेखन

यदि आपकी कक्षा में समय के अन्य रूप भी पूछे जाते हैं, तो इन्हें याद रखने का नियम बहुत सरल है। आपको मुख्य समय के आगे बस ये शब्द जोड़ने हैं:

If other forms of time are also asked in your class, the rule to remember them is very simple. You just have to add these words before the full hour:

1. सपाद (सवा / Quarter Past – :15)

जब घड़ी में 15 मिनट ऊपर हो रहे हों, तो समय के आगे ‘सपाद’ जोड़ते हैं।
When it is 15 minutes past the hour, add ‘Sapaada’ before the time.

1:15 = सपाद-एकवादनम् (सवा एक बजे / Quarter past 1)

5:15 = सपाद-पञ्चवादनम् (सवा पाँच बजे / Quarter past 5)

सपाद (सवा / Quarter Past) के उदाहरण
  • उदाहरण1: गोपालः सपाद-सप्तवादने (7:15) दुग्धं पिबति।
    • हिंदी: गोपाल सवा सात बजे दूध पीता है।
    • English: Gopal drinks milk at quarter past seven.
  • उदाहरण2: रेलयानं सपाद-अष्टवादने (8:15) आगच्छति।
    • हिंदी: ट्रेन सवा आठ बजे आती है।
    • English: The train arrives at quarter past eight.

2. सार्ध (साढ़े / Half Past – :30)

जब घड़ी में 30 मिनट (आधा घंटा) हो रहे हों, तो समय के आगे ‘सार्ध’ जोड़ते हैं।
When it is 30 minutes past the hour, add ‘Saardha’ before the time.

2:30 = सार्ध-द्विवादनम् (साढ़े दो बजे / Half past 2)

7:30 = सार्ध-सप्तवादनम् (साढ़े सात बजे / Half past 7)

सार्ध (साढ़े / Half Past) के उदाहरण
  • उदाहरण1: माता सार्ध-षड्वादने (6:30) भोजनं पचति।
    • हिंदी: माता जी साढ़े छह बजे भोजन पकाती हैं।
    • English: Mother cooks food at half past six.
  • उदाहरण2: वयम् सायं सार्ध-चतुर्वादने (4:30) गृहम आगच्छामः।
    • हिंदी: हम सब शाम को साढ़े चार बजे घर आते हैं।
    • English: We all come home at half past four in the evening.

3. पादोन (पौने / Quarter To – :45)

ध्यान दें (Attention): जब 45 मिनट होते हैं, तो हम आने वाले (अगले) घंटे के नाम के आगे ‘पादोन’ जोड़ते हैं।
When it is 45 minutes past, we add ‘Paadona’ before the next upcoming hour.

2:45 (पौने तीन) = पादोन-त्रिवादनम् (Quarter to 3) – यहाँ 2 के बाद अगला घंटा 3 है।

5:45 (पौने छह) = पादोन-षड्वादनम् (Quarter to 6) – यहाँ 5 के बाद अगला घंटा 6 है।

पादोन (पौने / Quarter To) के उदाहरण
  • उदाहरण1: छात्राः पादोन-नववादने (8:45) प्रार्थनां कुर्वन्ति।
    • हिंदी: छात्र पौने नौ बजे प्रार्थना करते हैं।
    • English: Students pray at quarter to nine.
  • उदाहरण2: मम अनुजः पादोन-दशवादने (9:45) शयनं करोति।
    • हिंदी: मेरा छोटा भाई पौने दस बजे सोता है।
    • English: My younger brother goes to sleep at quarter to ten.

भाग 2: मम दिनचर्या (My Daily Routine)

संस्कृत में समय का सही उपयोग सीखने के बाद, आइए अब हम इन समयवाची शब्दों और अव्ययों की मदद से एक आदर्श छात्र की दिनचर्या लिखना सीखते हैं। नीचे दिए गए वाक्यों को पढ़कर आप अपनी खुद की दिनचर्या भी आसानी से बना सकते हैं।

After learning how to use time correctly in Sanskrit, let us now learn how to write an ideal student’s daily routine using these time-related words and adverbs. By reading the sentences below, you can also easily create your own daily routine.

दिनचर्या लेखनम् – ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें (Important Grammatical Rules)

समयवाची शब्दों में सप्तमी विभक्ति का प्रयोग

जब हम दिनचर्या में किसी काम को करने का समय बताते हैं, तो समयवाचक शब्द में हमेशा सप्तमी विभक्ति (Locative Case) का प्रयोग किया जाता है। इसलिए मूल शब्द ‘वादनम्’ (O’clock) वाक्य में प्रयोग होते समय ‘वादने’ (at … o’clock) बन जाता है।

जैसे:

पञ्चवादनम् – पञ्चवादने (पाँच बजे)

अष्टवादनम् – अष्टवादने (आठ बजे)।

वादनम् और वादने में अंतर: उदाहरण सहित (Difference with Examples)

इस लेख में बार-बार वादनम् और वादने को स्पष्ट करने की कोशिश की गई है। इसे और अच्छी तरह से समझाने के लिए यहाँ कुछ वाक्य उदाहरणस्वरूप दिए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए इन वाक्यों के हिन्दी और अंग्रेजी अनुवाद भी दिए जा रहे हैं।

‘वादनम्’ के उदाहरण (Examples of ‘Vaadanam’)

इसका प्रयोग तब होता है जब हम केवल समय बताते हैं (जैसे घड़ी देखकर समय बताना) या जब कोई क्रिया (Action) नहीं हो रही होती। इसमें ‘बजे’ शब्द मुख्य संज्ञा के रूप में होता है।
We use ‘Vaadanam’ when we just state the time (like reading a clock) or when no action is happening. It means “O’clock”.

  • उदाहरण1: एषः समयः चतुर्वादनम् अस्ति।
    • हिंदी: यह समय चार बजे है।
    • English: This time is 4 o’clock.
  • उदाहरण2: अधुना पञ्चवादनम्।
    • हिंदी: अब पाँच बजे हैं।
    • English: It is 5 o’clock now.
  • उदाहरण3: घटी अष्टवादनम् दर्शयति।
    • हिंदी: घड़ी आठ बजे दिखा रही है।
    • English: The clock shows 8 o’clock.
‘वादने’ के उदाहरण (Examples of ‘Vaadane’)

इसका प्रयोग तब होता है जब हम वाक्य में किसी काम के होने का समय बताते हैं। यह सप्तमी विभक्ति (Locative Case) का रूप है, जिसका अर्थ होता है “इतने बजे पर” या “इतने बजे”।
We use ‘Vaadane’ when we describe the time of an action in a sentence. It works as “at … o’clock”.

  • उदाहरण1: अहं प्रातः षड्वादने उत्तिष्ठामि।
    • हिंदी: मैं सुबह छह बजे उठता हूँ।
    • English: I wake up at 6 o’clock in the morning.
  • उदाहरण2: रमेशः अष्टवादने विद्यालयं गच्छति।
    • हिंदी: रमेश आठ बजे स्कूल जाता है।
    • English: Ramesh goes to school at 8 o’clock.
  • उदाहरण3: सा रात्रौ नववादने भोजनं करोति।
    • हिंदी: वह रात को नौ बजे भोजन करती है।
    • English: She eats food at 9 o’clock at night.

‘से’ और ‘तक’ के लिए अव्यय का नियम

  • यदि आपको अपनी दिनचर्या में समय की अवधि (Time Range) बतानी हो कि “इतने बजे से इतने बजे तक”, तो पहले समय में ‘तः’ (पञ्चमी विभक्ति का रूप) और दूसरे समय के बाद ‘पर्यन्तम्’ शब्द जोड़ते हैं।
    • जैसे: 6 बजे से 7 बजे तक = षड्वादनतः सप्तवादनपर्यन्तम्।
    • वाक्य- “अहं सायं षड्वादनतः सप्तवादनपर्यन्तम् पठामि।” (मैं शाम को छः बजे से सात बजे तक पढ़ता हूँ। )

क्रियापदों में ‘उत्तम पुरुष’ का प्रयोग

चूंकि छात्र यह दिनचर्या अपने स्वयं के बारे में (मम दिनचर्या) लिख रहे हैं, इसलिए वाक्य की सभी क्रियाएँ उत्तम पुरुष, एकवचन (लट् लकार/Present Tense) में होंगी। सभी वाक्यों के अंत में ‘आमि’ ध्वनि आएगी। जैसे –

  • अहं उत्तिष्ठआमि (मैं उठता हूँ)
  • अहं गच्छआमि (मैं जाता हूँ)
  • अहं करोमि (मैं करता हूँ)

सपाद, सार्ध और पादोन का संयोजन

संधि नियमों के कारण जब ‘सपाद’ या ‘सार्ध’ को ‘अष्ट’ (8) या ‘एकादश’ (11) जैसे स्वर से शुरू होने वाले समय के साथ जोड़ा जाता है, तो वहाँ दीर्घ या वृद्धि संधि हो जाती है।

जैसे: सपाद + अष्टवादने = सपादाष्टवादने (8:15 बजे), सार्ध + एकादशवादने = सार्धैकादशवादने (11:30 बजे)।

नोट – कक्षा 6 के छात्र इसे अलग-अलग (Hyphen लगाकर) भी लिख सकते हैं, दोनों ही सही माने जाते हैं। जैसे – सार्ध-एकादशवादने

क्रम सूचक अव्यय शब्दों का प्रयोग

दिनचर्या को एक सुंदर प्रवाह (Flow) देने के लिए वाक्यों के बीच में ‘ततः’ (उसके बाद), ‘अन्तरम्’ (बाद में), और ‘च’ (और) जैसे अव्यय शब्दों का प्रयोग करना चाहिए। इससे भाषा प्रभावशाली लगती है।

दिनचर्या लेखन में प्रायः प्रयोग में आने वाले शब्द

कुछ ऐसे शब्द हैं, जिनका दिनचर्या लिखते समय प्रायः प्रयोग किया जाता है। यहाँ पर हमने ऐसे शब्दों की एक संक्षिप्त सूची तैयार कर दी है, जिससे छात्रों को भटकना न पड़े।

संस्कृत शब्द हिंदी अर्थ English Meaning
प्रातः सुबह / सवेरे In the morning
सायम् शाम को In the evening
रातौ रात में At night
मध्याह्ने दोपहर में In the afternoon
अपराह्ने दोपहर के बाद In the post afternoon
अद्य आज Today
ह्यः बीता हुआ कल Yesterday
श्वः आने वाला कल Tomorrow
इदानीम् / अधुना इस समय / अब Right now / Now
तदा तब Then
कदा कब When
सर्वदा हमेशा Always
शीघ्रम जल्दी Quickly
शनैः धीरे Slowly
ततः उसके बाद After that / Then
अन्तरम् बाद में Afterwards 

“मम दिनचर्या” का एक उदाहरण

आइए अब समय के इन रूपों का प्रयोग करके एक छात्र की दिनचर्या संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में लिखते हैं:
Let’s now write a student’s daily routine using these forms of time in Sanskrit, Hindi, and English:

(1.)अहं प्रातः पञ्चवादने (5:00) उत्तिष्ठामि।
हिंदी: मैं सुबह पाँच बजे उठता/उठती हूँ।
English: I wake up at 5 o’clock in the morning.

(2.) अहं सार्ध-पञ्चवादने (5:30) भ्रमणाय गच्छामि।
हिंदी: मैं साढ़े पाँच बजे सैर के लिए जाता हूँ।
English: I go for a walk at half-past five.

(3.) ततः अहं षड्वादने (6:00) योगाभ्यासं करोमि।
हिंदी: उसके बाद मैं छह बजे योगाभ्यास करता हूँ।
English: After that, I practice yoga at 6 o’clock.

(4.) अहं सपाद-सप्तवादने (7:15) स्नानं करोमि।
हिंदी: मैं सवा सात बजे स्नान करता हूँ।
English: I take a bath at quarter-past seven.

(5.) अहं अष्टवादने (8:00) अल्पाहारं (नाश्ता) करोमि।
हिंदी: मैं आठ बजे नाश्ता करता हूँ।
English: I eat breakfast at 8 o’clock.

अभ्यास कार्यम् / Worksheet

उचितं समयं संस्कृतपदेन लिखत। (Write the correct time in Sanskrit words):

  1. 6:00 = ______________________
  2. 4:15 = ______________________
  3. 8:30 = ______________________
  4. 9:45 = ______________________
  5. 11:00 = ______________________

उत्तरमाला (Answers)

बहुविकल्पीय प्रश्नः (Multiple Choice Questions – MCQs)

उचितं विकल्पं चुणुत (Choose the correct option):

प्रश्न 1. घड़ी में ‘4:00’ बजे को संस्कृत में क्या कहेंगे?
What will ‘4:00’ o’clock be called in Sanskrit?
(क) त्रिवादनम्
(ख) चतुर्वादनम्
(ग) पञ्चवादनम्
(घ) षड्वादनम्

प्रश्न 2. “अहं प्रातः 5:00 उत्तिष्ठामि।” वाक्य के रिक्त स्थान में क्या आएगा?
Fill in the blank for the sentence: “I wake up at 5:00 in the morning.”
(क) पञ्चवादनम्
(ख) पञ्चवादने
(ग) पञ्चवादनतः
(घ) पञ्चवादनस्य

प्रश्न 3. संस्कृत में ‘सार्ध’ (Saardha) शब्द का क्या अर्थ होता है?
What is the meaning of the word ‘Saardha’ in Sanskrit?
(क) सवा (Quarter past)
(ख) पौने (Quarter to)
(ग) साढ़े (Half past)
(घ) पूरे बजे (Full hour)

प्रश्न 4. ‘सपाद-अष्टवादनम्’ को अंकों (Numbers) में कैसे लिखेंगे?
How to write ‘Sapaada-ashtavaadanam’ in numbers?
(क) 8:00
(ख) 8:15
(ग) 8:30
(घ) 7:45

प्रश्न 5. घड़ी में ‘7:30’ बजे को संस्कृत में क्या कहा जाता है?
What is ‘7:30’ called in Sanskrit?
(क) सपाद-सप्तवादनम्
(ख) पादोन-सप्तवादनम्
(ग) सार्ध-सप्तवादनम्
(घ) सप्तवादनम्

संस्कृत समय लेखन के विषय में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न FAQs

प्रश्न 1: संस्कृत में 1 से 12 बजे तक के पूरे समय को क्या कहते हैं?

उत्तर: संस्कृत में पूरे बजे के समय को ‘वादनम्’ कहते हैं। जैसे- 1:00 को एकवादनम्, 2:00 को द्विवादनम्, 3:00 को त्रिवादनम्, 4:00 को चतुर्वादनम्, 5:00 को पञ्चवादनम्।

प्रश्न 2: संस्कृत में ‘वादनम्’ और ‘वादने’ में क्या अंतर होता है?

उत्तर: जब समय को अकेले या स्वतंत्र रूप से लिखा जाता है, तब ‘वादनम्’ शब्द का प्रयोग होता है (जैसे: 5:00 = पञ्चवादनम्)। लेकिन जब उसी समय का प्रयोग किसी वाक्य में “इतने बजे” के अर्थ में किया जाता है, तब ‘वादने’ का प्रयोग होता है (जैसे: मैं 5 बजे उठता हूँ = अहं पञ्चवादने उत्तिष्ठामि)।

प्रश्न 3: संस्कृत समय लेखन में सपाद, सार्ध और पादोन का क्या अर्थ है?

उत्तर: संस्कृत में सवा (15 मिनट अधिक) के लिए ‘सपाद’, साढ़े (30 मिनट अधिक) के लिए ‘सार्ध’, और पौने (45 मिनट अधिक या अगले घंटे में 15 मिनट कम) के लिए ‘पादोन’ शब्द का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 4: संस्कृत में ‘सपाद’ (सवा) और ‘सार्ध’ (साढ़े) समय को कैसे लिखते हैं?

उत्तर: सवा और साढ़े का समय लिखने के लिए मुख्य समय के आगे क्रमशः ‘सपाद’ या ‘सार्ध’ जोड़ दिया जाता है। उदाहरण के लिए, 4:15 को ‘सपाद-चतुर्वादनम्’ और 4:30 को ‘सार्ध-चतुर्वादनम्’ लिखा जाता है।

प्रश्न 5: संस्कृत में ‘पादोन’ (पौने – :45) समय लिखते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए?

उत्तर: पादोन (पौने) का समय लिखते समय हमेशा आने वाले यानी अगले घंटे के नाम का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, यदि समय 4:45 (पौने पाँच) है, तो इसे ‘पादोन-चतुर्वादनम्’ नहीं, बल्कि ‘पादोन-पञ्चवादनम्’ लिखा जाएगा क्योंकि 4 के बाद अगला घंटा 5 है।

निष्कर्ष

इस लेख में हमने Sanskrit Samay Lekhanam Class 6 के सभी नियमों, मम दिनचर्या और अभ्यास प्रश्नों को बहुत ही सरल तरीके से समझा। समय और दिनचर्या लेखन न केवल परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में भी संस्कृत संभाषण को मजबूत बनाते हैं। निरंतर अभ्यास से छात्र इस विषय में पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

In this article, we understood all the rules of Sanskrit Samay Lekhanam Class 6, along with ‘My Daily Routine in Sanskrit’ and practice exercises in a very simple way. Writing time and daily routines are not only important for exams but also strengthen Sanskrit conversation in practical life. With continuous practice, students can secure full marks in this topic.

आपका फीडबैक हमारे लिए अमूल्य है! / Your Feedback Matters!

आपको यह पोस्ट कैसी लगी? क्या आपको सपाद, सार्ध या पादोन को समझने में कोई परेशानी आई? अपने विचार या सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स (Comment Box) में ज़रूर साझा करें। यदि आप किसी अन्य संस्कृत विषय पर लेख चाहती हैं, तो वह भी हमें बताएं!


“संस्कृत में परिचय” से सम्बन्धित लेख देखने के लिए निम्नलिखित लिंक पर क्लिक करें।

“Introduction in Sanskrit for Class 6: कक्षा 6 के लिए संस्कृत में स्व-परिचय के आसान अभ्यास“

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top