Sanskrit mein Phalon ke Naam संस्कृत में फलों के नाम (Fruits Names in Sanskrit with English class 6,7,8)

संस्कृत शब्दज्ञान के अंतर्गत CBSE के कक्षा 6, 7 और 8 में संस्कृत में फलों के नाम Sanskrit mein Phalon ke Naam भी पूछे जाते हैं। इसके अतिरिक्त संस्कृत में फलों के नाम अपठित गद्यांश, चित्र वर्णन तथा अनुवाद में भी काम आता है। वैसे तो इंटरनेट पर अन्य स्थानों पर भी आपको फलों के नाम मिल जाएंगे, लेकिन यहाँ सुन्दर तथा आकर्षक तालिकाओं के माध्यम से लगभग 40 फलों के नाम दिए गए हैं। हिन्दी के साथ ही उनके अंग्रेजी नामों को भी सम्मिलित किया गया है। इससे छात्रों को उन्हें पढ़ने और कंठस्थ करने में आसानी होगी।

यह तालिकाएँ जूनियर कक्षा के साथ कक्षा 9 और 10 के विद्यार्थियों के काम भी आ सकती हैं। रचनात्मक लेखन में संस्कृत शब्दों का ज्ञान सभी विद्यार्थियों के लिए आवश्यक होता है। यहाँ संस्कृत में फलों के नामों की संख्या अधिक होने के कारण उन्हें दो तालिकाओं में दिया गया है।

संस्कृत में फलों के नाम तालिका 1 Sanskrit mein Phalon ke Naam

आइए सबसे पहले उन फलों के बारे में जानते हैं जिन्हें हम रोज़ बड़े शौक से खाते हैं। नीचे दी गई पहली तालिका में आपको 20 सबसे जरूरी और पसंदीदा फलों की सूची मिलेगी। यहाँ बच्चों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए संस्कृत में फलों के नाम Sanskrit Mein Phalon Ke Naam के साथ उनके हिंदी और अंग्रेजी नाम भी दिए गए हैं। इस लिस्ट को पढ़कर बच्चे आम, केला और सेब जैसे मुख्य फलों को संस्कृत में बोलना आसानी से सीख सकते हैं।

🍉 तालिका 1: 20 मुख्य फल (Main Fruits) 🍓

क्र.सं. हिन्दी नाम संस्कृत नाम English Name
1आम 🥭आम्रम्Mango
2सेब 🍎सेवफलम्Apple
3केला 🍌कदलीफलम्Banana
4जामुन 🍇जम्बुफलम्Java Plum
5संतरा 🍊नारंगम्Orange
6अंजीर 🤎अंजीरम्Fig
7अंगूर 🍇द्राक्षाGrapes
8आँवला 🟢आमलकम्Gooseberry
9लीची 🔴लीचिकाLychee
10नारियल 🥥नारिकेलम्Coconut
11नाशपाती 🍐अमृतफलम्Pear
12अनार 🍎दाडिमम्Pomegranate
13चकोतरा 🍊धुकर्कटीGrapefruit
14तरबूज 🍉कलिंदम्Watermelon
15अखरोट 🪵अक्षोटम्Walnut
16खजूर 🤎खर्जूरम्Dates
17खरबूज 🍈खरबूजम्, वृत्तकर्कटीMuskmelon
18नींबू 🍋नींबूकम्Lemon
19अमरुद 🍏बीजपूरम्Guava
20सीताफल 🟢सीतफलम्Custard Apple

Sanskrit mein Phalon ke Naam तालिका 2 संस्कृत में फलों के नाम

रोज़ खाए जाने वाले फलों के नाम सीखने के बाद, अब कुछ अन्य मज़ेदार और खास फलों की बारी है। इस दूसरी तालिका में बच्चों के ज्ञान को और बढ़ाने के लिए संस्कृत में फलों के नाम Sanskrit Mein Phalon Ke Naam की सूची में 19 और फलों को जोड़ा गया है। इसमें चीकू, बेर, इमली और ककड़ी जैसे पारंपरिक और मौसमी फलों के नाम शामिल हैं, जिन्हें अंग्रेजी और संस्कृत में जानना बच्चों के लिए बहुत ही रोचक रहेगा।

🍍 तालिका 2: 19 अन्य फल (Other Fruits) 🍒

क्र.सं. हिन्दी नाम संस्कृत नाम English Name
21बेर 🟤बदरीफलम्Jujube / Berry
22चीकू 🟤विकूतम्Sapodilla / Chikoo
23शकरकन्द 🍠मिष्टालुकम्Sweet Potato
24गन्ना 🎋इक्षुSugarcane
25गूलर 🟢डदूम्बरम्Cluster Fig
26आडू 🍑आद्रालुPeach
27ककड़ी (लंबी) 🥒कर्करीटाSnake Cucumber
28शहतूत 🍇तूदफलम्Mulberry
29किसमिस 🍇शुष्कद्राक्षाRaisins
30पपीता 🥭मधुकर्कटीPapaya
31खुबानी 🍑प्रियालुApricot
32पिस्ता 🥜अकोलम्Pistachio
33खिरनी 💛क्षारिणीMimusops / Khirni
34बेल 🟢कपित्थWood Apple / Bael
35मकोय 🟣स्वर्णक्षिरीBlack Nightshade
36महुआ 🟡मधूकःMahua Flower/Fruit
37इमली 🤎तिन्तिडीTamarind
38ककड़ी 🥒कर्कटीCucumber
39मुसम्मी 🍊मतुलूँगःSweet Lime

✨प्यारे बच्चों, क्या आपने ऊपर दी गई दोनों तालिकाओं को ध्यान से पढ़ लिया है? बहुत बढ़िया! तो आइए, अब देखते हैं कि आपको फलों के कितने संस्कृत नाम याद हुए हैं। नीचे एक बहुत ही सुंदर और आसान क्विज़ (Quiz) दिया गया है। इसमें 5 सवाल हैं। आपको बस सही उत्तर पर क्लिक करना है और देखना है कि आपका जवाब सही है या गलत। तो देर किस बात की? अपनी उंगलियाँ तैयार करो और फटाफट इस गेम को शुरू करो! 🚀

🎮 संस्कृत फल क्विज़ (Fruit Quiz) ✨

प्रश्न 1: ‘आम 🥭’ को संस्कृत में क्या कहते हैं?

प्रश्न 2: ‘कदलीफलम् 🍌’ किस फल का संस्कृत नाम है?

प्रश्न 3: ‘दाडिमम् 🍎’ किस फल को कहा जाता है?

प्रश्न 4: ‘नारिकेलम् 🥥’ को हिंदी में क्या कहते हैं?

प्रश्न 5: ‘तरबूज 🍉’ का संस्कृत नाम क्या है?

फूलों के नाम संस्कृत में जानने के लिए नीचे दिए गए टेक्स्ट पर क्लिक करें

संस्कृत में फूलों के नाम

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top