
संस्कृत भाषा में अपने विचारों को छोटे और स्पष्ट वाक्यों में लिखना एक कला है, जिसे हम अनुच्छेद लेखन कहते हैं। सीबीएसई (CBSE) स्कूल के विद्यार्थियों के लिए यह विषय परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षाओं में बेहतरीन अंक लाने के लिए Class 6 Sanskrit Paragraph Writing के सरल और सटीक अभ्यास के लिए यह पेज आपकी पूरी मदद करेगा।
यहाँ हमने कक्षा 6 के छात्रों के मानसिक स्तर और नवीनतम पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर ‘मम विद्यालयः’, ‘मम प्रिय खगः मयूरः’, ‘उद्यानम्’, ‘मम प्रिय उत्सवः दीपावली’ जैसे जरूरी विषयों पर आसान संस्कृत अनुच्छेद तैयार किए हैं। इन विशेष अभ्यासों की मदद से विद्यार्थी न केवल संस्कृत वाक्य रचना (Sentence Formation) सीख सकते हैं। परीक्षा की तैयारी को भी मजबूत करने के लिए भी ये अभ्यास महत्त्वपूर्ण हैं। आइए, Class 6 Sanskrit Paragraph Writing के इन महत्वपूर्ण विषयों के साथ अभ्यास शुरू करें और संस्कृत लेखन में पूरे अंक प्राप्त करें!
Introduction to Class 6 Sanskrit Paragraph Writing
Writing short, correct paragraphs is a key step to scoring well in Sanskrit. For middle school students, Class 6 Sanskrit Paragraph Writing is very important. It builds a strong foundation in language and sentence structure. Are you searching for easy paragraph practices tailored to the CBSE syllabus? If yes, you have landed on the right page.
We want to make your learning effortless. Therefore, we have compiled a collection of high-scoring paragraphs. You will find frequently asked topics like ‘My School’, ‘The Cow’, and ‘Our Garden’. These carefully curated worksheets and examples will help students understand Sanskrit grammar easily. They will improve writing skills and boost exam confidence. Explore our study material below and start practicing today!
कक्षा 6 में संस्कृत अनुच्छेद लेखन से सम्बन्धित कुछ जानकारियाँ
कक्षा 6 में स्वतंत्र रूप से (अपने मन से) पूरा अनुच्छेद लिखने के लिए नहीं पूछा जाता है। सीबीएसई (CBSE) के नियमों के अनुसार, कक्षा 6 के स्तर पर बच्चों को बिना किसी मदद के लंबा पैराग्राफ लिखने की आवश्यकता नहीं होती।
In Class 6, students are not asked to write a full paragraph on their own. According to CBSE guidelines, students at this level do not need to write long paragraphs without help.
यह ‘रिक्त स्थान पूर्ति’ के रूप में आता है
परीक्षा में एक छोटा सा पैराग्राफ (अनुच्छेद) दिया जाता है, जिसमें 4-5 जगहें खाली होती हैं। नीचे एक मंजूषा (Help Box) दी होती है, जिसमें से सही शब्द चुनकर उस अनुच्छेद को पूरा करना होता है।
This section comes as a ‘Fill in the Blanks’ question. The exam paper provides a short paragraph with 4–5 blank spaces. A Manjusha (Help Box) is given right below it. Students just need to choose the correct words from the box to complete the paragraph.
नई शिक्षा नीति (NEP 2020) का प्रभाव
पिछले कुछ वर्षों में रटने की आदत को कम करने के लिए रचनात्मक खंड में बदलाव किए गए हैं। अब बच्चों की समझ परखने के लिए सीधे प्रश्न पूछने के बजाय, कहानी या अनुच्छेद को मंजूषा की मदद से पूरा करने (Gap Filling) वाले प्रश्न ज्यादा पूछे जाने लगे हैं।
This pattern aligns with the New Education Policy (NEP 2020). In recent years, CBSE has changed the creative writing section to reduce rote learning. Now, they focus on checking a student’s actual understanding. Therefore, gap-filling questions using a Help Box are asked more frequently instead of direct paragraph writing.
स्कूल स्तर पर बदलाव
कुछ स्कूल अपने आंतरिक पाठ्यक्रम (Internal Curriculum) में बच्चों की संस्कृत सोचने की क्षमता बढ़ाने के लिए ‘मम विद्यालयः’ (मेरा विद्यालय) या ‘मम प्रियः खगः’ (मेरा प्रिय पक्षी) जैसे विषयों पर 4-5 बहुत सरल वाक्य लिखने को दे देते हैं, लेकिन वह भी पूरी तरह से शिक्षकों द्वारा कक्षा में लिखवाए गए वाक्यों पर ही आधारित होता है।
school-level practices can vary slightly. Some schools want to improve students’ thinking skills in Sanskrit. They might ask students to write 4–5 very simple sentences on topics like ‘My School’ (मम विद्यालयः) or ‘My Favourite Bird’ (मम प्रियः खगः) in their internal exams. Even then, these questions are entirely based on the sentences already taught by the teachers in class.
संक्षेप में
कुल मिलाकर बच्चे पर संस्कृत में खुद से बड़ा अनुच्छेद लिखने का कोई दबाव नहीं होता। यह पूरी तरह से मंजूषा (संकेत शब्दों) पर आधारित खेल जैसा प्रश्न होता है। बच्चे थोड़े अभ्यास से इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं।
In short, there is no pressure on Class 6 students to write large paragraphs in Sanskrit by themselves. It is a completely activity-based question that feels like a game of matching words from the Help Box!
Class 6 Sanskrit Paragraph Writing : Rules संस्कृत अनुच्छेद लेखन से सम्बन्धित नियम एवं सावधानियाँ
परीक्षा में संस्कृत अनुच्छेद लेखन में पूर्णांक लाने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखनी ज़रूरी हैं। इसके लिए पहले से ही अभ्यास में सावधानियाँ बरतनी चाहिए। एक ही अनुच्छेद का अभ्यास कई बार करें और उत्तर बाद में देखें।
मंजूषा (Help Box) पर ध्यान दें
कक्षा 6 में रचनात्मक लेखन पूरी तरह से मंजूषा (दिए गए शब्दों) पर आधारित होता है। इसलिए कठिन शब्दों को रटने की ज़रूरत नहीं है। यदि 5 वाक्यों का अनुच्छेद लेखन दिया गया है, तो मञ्जूषा में 5 ही शब्द होंगे। आपको बस यह ध्यान देना है कि कौन सा शब्द कहाँ भरना होगा। इसके लिए मञ्जूषा के शब्दों का अर्थ समझने की कोशिश करनी चाहिए।
Focus on the Manjusha (Help Box): In Class 6, creative writing depends entirely on the Manjusha (given words). Therefore, you do not need to memorize difficult words. If the paragraph requires 5 blank spaces, the Help Box will contain exactly 5 words. You just need to figure out which word goes where. To do this easily, try to understand the meaning of the words in the Help Box first.
छोटे और सरल वाक्य बनाएँ
व्याकरण (लकार और विभक्ति) की गलतियों से बचने के लिए हमेशा छोटे वाक्य लिखें। अर्थात् वाक्य में दिए गए खाली स्थान को पूरा कर दें, अपनी ओर से कुछ न जोड़ें।
Keep Sentences Short and Simple: Always focus on short sentences to avoid grammar mistakes in Lakar (tenses) and Vibhaktis (cases). Simply fill in the blank spaces provided in the question. Do not add any extra words from your side.
कर्ता-क्रिया सम्बन्ध में पुरुष और वचन का ध्यान रखें
कर्ता जिस वचन (एकवचन/द्विवचन/बहुवचन) का है, क्रिया भी उसी वचन की होनी चाहिए। जैसे यदि कर्ता प्रथम पुरुष एकवचन में है- बालकः तो क्रिया भी प्रथम पुरुष एकवचन में होगी – पठति। यदि कर्ता उत्तम पुरुष एकवचन में है- अहम् तो क्रिया भी उसके अनुसार – पठामि होगी।
Match Subject and Verb (Purush and Vachan): Pay close attention to the relation between the subject (Karta) and the verb (Kriya). The verb must always match the number (Vachan) of the subject. For example, if the subject is in the singular form of the third person (Pratham Purush Ekvachan) like Balakah (बालकः), the verb must also be singular like Pathati (पठति). Similarly, if the subject is in the singular form of the first person (Uttam Purush Ekvachan) like Aham (अहम्), the verb must change accordingly to Pathami (पठामि).
संस्कृत अनुच्छेद लेखन कक्षा 6 : प्रमुख अभ्यास Practice Work for Class 6 Sanskrit Paragraph Writing
लेख के इस भाग में कक्षा 6 के स्तर के अनुसार अत्यंत सरल भाषा में अनुच्छेद के अभ्यास दिए गए हैं। CBSE के पैटर्न के अनुसार मञ्जूषा और रिक्त स्थानों वाले वाक्य हैं। उत्तर ठीक अनुच्छेद के नीचे है, लेकिन छिपा हुआ है। उत्तर वाले टेक्स्ट पर क्लिक करके आप अपने द्वारा किये गए अभ्यास को जाँच सकते हैं।
अनुच्छेद 1. विषय: “मम विद्यालयः” (My School)
प्रश्न: प्रदत्त-मंजूषायाः सहायतया रिक्तस्थानानि पूरयित्वा अनुच्छेदं लिखत।
(Fill in the blanks with the help of the given help-box and complete the paragraph.)
मंजूषा (Help Box)
| संस्कृत | हिन्दी | अंग्रेजी |
| सुन्दरः | सुन्दर | Beautiful |
| गच्छामि | जाता हूँ | Go |
| पठन्ति | पढ़ते हैं | Read |
| अध्यापकाः | बहुत से शिक्षक | Teachers |
| विशालम् | बड़ा | Huge/Big |
अनुच्छेद (Paragraph):
- मम विद्यालयः अतीव (i) ………… अस्ति।
- विद्यालयस्य भवनं (ii) ………… अस्ति।
- विद्यालये बहवः छात्राः (iii) …………।
- सर्वे (iv) ………… स्नेहपूर्णं पाठयन्ति।
- अहम् प्रतिदिनं विद्यालयं (v) …………।
उत्तर (Answer Key)
(1) सुन्दरः, (2) विशालम्, (3) पठन्ति, (5) अध्यापकाः, (5) गच्छामि
हिंदी अनुवाद (Hindi Translation)
- मेरा विद्यालय बहुत सुंदर है।
- विद्यालय का भवन विशाल (बड़ा) है।
- विद्यालय में बहुत से छात्र पढ़ते हैं।
- सभी शिक्षक (अध्यापक) प्यार से पढ़ाते हैं।
- मैं रोज़ विद्यालय जाता/जाती हूँ।
English Translation
- My school is very beautiful.
- The school building is huge.
- Many students study in the school.
- All the teachers teach with affection.
- I go to school every day.
अनुच्छेद 2. विषय: “मम प्रियः खगः – मयूरः” (My Favourite Bird: Peacock)
मंजूषा (Help Box)
| संस्कृत | हिन्दी | अंग्रेजी |
| वर्षर्तौ | बरसात का मौसम | Rainy Season |
| सुन्दरः | सुन्दर | Beautiful |
| राष्ट्रिय खगः | राष्टीय पक्षी | National Bird |
| हरित नीलाः | हरा नीला | Green Blue |
| नृत्यति | नाचता है | Dances |
अनुच्छेद (Paragraph):
- मयूरः अस्माकं (i) ………… अस्ति।
- एषः खगः अतीव (ii) ………… भवति।
- अस्य पक्षाः (iii) ………… वर्णा: भवन्ति।
- मयूरः (iv) ………… मेघं दृष्ट्वा कूजति।
- यदा आकाशे मेघाः भवन्ति, तदा मयूरः (v) …………।
उत्तर (Answer Key)
(1.) राष्ट्रिय-खगः, (2.) सुन्दरः, (3.) हरित-नीलाः, (4.) वर्षर्तौ, (5.) नृत्यति
हिंदी अनुवाद (Hindi Translation)
- मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
- यह पक्षी बहुत सुंदर होता है।
- इसके पंख हरे-नीले रंग के होते हैं।
- मोर वर्षा ऋतु में बादल को देखकर कूकता है।
- जब आकाश में बादल होते हैं, तब मोर नाचता है।
English Translation
- The peacock is our national bird.
- This bird is very beautiful.
- Its feathers are of greenish-blue colour.
- The peacock chirps looking at the clouds in the rainy season.
- When there are clouds in the sky, the peacock dances.
अनुच्छेद 3. विषय: “मम प्रियः उत्सवः – दीपावली” (My Favourite Festival: Diwali)
मंजूषा (Help Box)
| संस्कृत | हिन्दी | अंग्रेजी |
| दीपकानाम् | दीयों का | Of lamps |
| रात्रौ | रात में | In the night |
| अग्निक्रीडनकानि | पटाखों को | Firecrackers |
| खादन्ति | खाते हैं | Eat |
| कार्तिकमासस्य | कार्तिक महीने की | Of Kartik month |
अनुच्छेद (Paragraph)
दीपावली प्रकाशस्य उत्सवः अस्ति।
- एषः उत्सवः (i) ………… अमावस्यायां भवति।
- अस्मिन् दिने गृहे गृहे (ii) ………… पङ्क्तिः शोभते।
- सर्वे जनाः नूतनानि वस्त्राणि धारयन्ति, मिष्टान्नं च (iii) …………।
- (iv) ………… जनाः लक्ष्मी-गणेशयोः पूजनं कुर्वन्ति।
- बालकाः प्रसन्नाः भूत्वा (v) ………… जवालयन्ति। (नोट: – पटाखे जलाते हैं)
उत्तर-Answer Key
(1.)कार्तिकमासस्य, (2.) दीपकानाम्, (3.) खादन्ति, (4.) रात्रौ, (5.) अग्निक्रीडनकानि
हिंदी अनुवाद (Hindi Translation)
दीपावली प्रकाश का त्योहार है।
- यह त्योहार कार्तिक महीने की अमावस्या को होता है।
- इस दिन घर-घर में दीयों की कतार सुंदर लगती है।
- सब लोग नए कपड़े पहनते हैं और मिठाई खाते हैं।
- रात में लोग लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा करते हैं।
- बच्चे खुश होकर पटाखे जलाते हैं
English Translation
Deepavali is the festival of lights.
- This festival occurs on the Amavasya of Kartik month.
- On this day, rows of lamps look beautiful in every house.
- All people wear new clothes and eat sweets.
- At night, people worship Goddess Lakshmi and Lord Ganesha.
- Children burn firecrackers with joy
अनुच्छेद 4. विषय: “उद्यानम्” (The Garden)
मञ्जूषा
| संस्कृत | हिन्दी | अंग्रेजी |
| वृक्षाः | बहुत से पेड़ | Trees |
| प्रातःकाले | सुबह के समय | In the morning |
| भ्रमन्ति | घूमते हैं | Walk |
| पुष्पाणि | बहुत से फूल | Flowers |
| सुन्दरम् | सुन्दर | Beautiful |
अनुच्छेद (Paragraph)
इदम् एकस्य उद्यानस्य चित्रम् अस्ति।
- उद्यानम् अतीव (i) ………… अस्ति।
- अत्र अनेके (ii) ………… सन्ति, येषु खगाः कूजन्ति।
- उद्याने विकसितानि (iii) ………… मनं हरन्ति।
- बहवः जनाः (iv) ………… अत्र आगच्छन्ति।
- बालाः उद्याने क्रीडन्ति वृद्धाः च (v) …………।
उत्तर (Answer Key)
(1.) सुन्दरम्, (2.) वृक्षाः, (3.) पुष्पाणि, (4.) प्रातःकाले, (5.) भ्रमन्ति
हिंदी अनुवाद (Hindi Translation)
यह एक बगीचे का चित्र है।
- बगीचा बहुत सुंदर है।
- यहाँ अनेक पेड़ हैं, जिन पर पक्षी चहचहाते हैं।
- बगीचे में खिले हुए फूल मन को हर लेते हैं।
- बहुत से लोग सुबह के समय यहाँ आते हैं।
- बच्चे बगीचे में खेलते हैं और बुजुर्ग घूमते हैं।
English Translation
This is a picture of a garden.
- The garden is very beautiful.
- There are many trees here, on which birds are chirping.
- Blooming flowers in the garden captivate the mind.
- Many people come here in the morning.
- Children play in the garden and the elderly walk.
अनुच्छेद 5. विषय: “धेनुः” (The Cow)
मंजूषा (Help Box)
| संस्कृत | हिन्दी | अंग्रेजी |
| पवित्रः | पवित्र | Holy |
| मधुरम् | मीठा | Sweet |
| चत्वारः | चार | Four |
| तृणम् | घास | Grass |
| माता | माँ | Mother |
अनुच्छेद (Paragraph)
धेनुः अस्माकं पालितः पशुः अस्ति।
- भारतीय-संस्कृतौ धेनुः (i) ………… रूपेण पूजिता अस्ति।
- अस्य (ii) ………… पादाः, द्वे शृङ्गे च भवतः।
- धेनुः हरितं (iii) ………… खादति।
- एषा अस्मभ्यं (iv) ………… दुग्धं ददाति।
- हिन्दू-धर्मे धेनुः एकः (v) ………… पशुः मन्यते।
उत्तर (Answer Key)
(1.) माता, (2.) चत्वारः, (3.) तृणम्, (4.) मधुरम्, (5.) पवित्रः
हिंदी अनुवाद (Hindi Translation)
गाय हमारा पालतू पशु है।
- भारतीय संस्कृति में गाय माता के रूप में पूजी जाती है।
- इसके चार पैर और दो सींग होते हैं।
- गाय हरी घास खाती है।
- यह हमें मीठा दूध देती है।
- हिंदू धर्म में गाय एक पवित्र पशु मानी जाती है।
English Translation
The cow is our domestic animal.
- In Indian culture, the cow is worshipped as a mother.
- It has four legs and two horns.
- The cow eats green grass.
- It gives us sweet milk.
- In Hinduism, the cow is considered a sacred animal.
कक्षा 6 संस्कृत अनुच्छेद लेखन (Class 6 Sanskrit Paragraph Writing) को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले 5 महत्वपूर्ण FAQs
उत्तर: नहीं, सीबीएसई (CBSE) के नवीनतम पैटर्न और नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुसार, कक्षा 6 के छात्रों को पूरा अनुच्छेद खुद से नहीं लिखना होता है। परीक्षा में यह प्रश्न ‘रिक्त स्थान पूर्ति’ (Gap Filling) के रूप में आता है, जहाँ एक मंजूषा (Help Box) दी होती है। छात्रों को मंजूषा से सही शब्द चुनकर खाली स्थान भरने होते हैं।
उत्तर: परीक्षा में जितने रिक्त स्थान (Blanks) होते हैं, मंजूषा में ठीक उतने ही शब्द दिए जाते हैं। सबसे पहले पूरे पैराग्राफ को ध्यान से पढ़ें और उसका हिंदी/अंग्रेजी अर्थ समझने की कोशिश करें। इसके बाद मंजूषा के शब्दों के अर्थ निकालें और व्याकरण (जैसे कर्ता-क्रिया संबंध) के अनुसार सही शब्द को सही स्थान पर भरें।
विषय से सम्बन्धित प्रश्न
उत्तर: कक्षा 6 के स्तर पर आमतौर पर बहुत ही सरल और परिचित विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं। सबसे महत्वपूर्ण विषय निम्नलिखित हैं:
मम विद्यालयः (मेरा विद्यालय)
धनुः / मम प्रियः पशुः (गाय या मेरा प्रिय पशु)
उद्यानम् (बगीचा)
दीपावली / उत्सवः (दीपावली या कोई त्योहार)
मम देशः / भारतवर्षः (मेरा देश)
व्याकरण-सम्बन्धी प्रश्न
उत्तर: सबसे आम गलती कर्ता और क्रिया के पुरुष व वचन को न मिलाना है। हमेशा याद रखें कि यदि कर्ता प्रथम पुरुष एकवचन (जैसे- बालकः) है, तो क्रिया भी प्रथम पुरुष एकवचन (जैसे- पठति) ही होगी। इसके अलावा विभक्ति और वचन का विशेष ध्यान रखें और अपनी तरफ़ से कोई अतिरिक्त शब्द न जोड़ें।
अन्य प्रश्न
उत्तर: हाँ, कुछ स्कूल बच्चों की रचनात्मक क्षमता और भाषा की समझ बढ़ाने के लिए आंतरिक परीक्षाओं (Internal Exams) में ‘मम विद्यालयः’ जैसे विषयों पर 4-5 सरल वाक्य लिखने को दे सकते हैं। हालांकि, ये वाक्य भी पूरी तरह से कक्षा में शिक्षकों द्वारा लिखवाए गए और अभ्यास कराए गए वाक्यों पर ही आधारित होते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
संक्षेप में कहें तो, Class 6 Sanskrit Paragraph Writing (कक्षा 6 संस्कृत अनुच्छेद लेखन) छात्रों के लिए एक बेहद स्कोरिंग और आसान विषय है। नए सीबीएसई (CBSE) पैटर्न और नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के बाद अब बच्चों को रटने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। मंजूषा (Help Box) की मदद से रिक्त स्थान भरने वाले ये प्रश्न छात्रों की तार्किक समझ को बढ़ाते हैं। ऊपर दिए गए नियमों, जरूरी टिप्स और नियमित अभ्यास की मदद से विद्यार्थी परीक्षा में बहुत आसानी से पूरे अंक प्राप्त कर सकते हैं।
हमें उम्मीद है कि sanskritsolutions.com का यह अभ्यास आपके बच्चों या विद्यार्थियों के लिए मददगार साबित होगा। संस्कृत भाषा को सरल और रोचक तरीके से सीखने के लिए हमारी वेबसाइट के साथ जुड़े रहें।
उपर्युक्त लेख में दिए गए अभ्यासों को PDF फ़ाइल में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें