Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh संस्कृत अपठित गद्यांश (अपठितावबोधनम्) कक्षा 6

कक्षा 6 की परीक्षा में संस्कृत अपठित गद्यांश Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh का बहुत महत्व है। यह विद्यार्थियों की वास्तविक समझ और तार्किक क्षमता को परखता है। अनजाने पैराग्राफ से उत्तर खोजने से बच्चों में एकाग्रता बढ़ती है। इससे उनमें नए शब्दों के अर्थ जानने का कौशल विकसित होता है। इसके माध्यम से शिक्षक छात्रों के व्याकरण के ज्ञान का सटीक मूल्यांकन करते हैं। थोड़े अभ्यास से यह भाग परीक्षा में अच्छे अंक दिलाता है। इसके साथ ही भविष्य के लिए बच्चों का भाषाई आत्मविश्वास भी मजबूत करता है। यहाँ चार अपठित गद्यांशों के अभ्यास दिए गए हैं। ये अभ्यास कक्षा 6 एवं 7 दोनों के लिए ही उपयोगी हैं।

संस्कृत कक्षा 6 के लिए नया विषय होता है। इसलिए छात्रों को यह प्रश्न कठिन लगता है। यदि वे संस्कृत अपठित गद्यांश (Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh) के प्रश्नों का प्रारूप समझ लें, तो उन्हें प्रश्न आसान लगेगा। इसके लिए नीचे प्रश्नों का प्रारूप दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें हल करने में ध्यान रखने योग्य टिप्स भी हैं।

Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh के लिए 3 मुख्य टिप्स (Exam Tips for Students)

एकपदेन उत्तरत : इसमें बच्चों को केवल एक शब्द में उत्तर लिखना चाहिए। पूरा वाक्य लिखने पर समय नष्ट होता है।

पूर्णवाक्येन उत्तरत : इसमें गद्यांश से पूरी पंक्ति को ढूंढकर पूर्ण वाक्य में उत्तर लिखना अनिवार्य है।

भाषिक कार्यम् : इसमें विशेषण, विशेष्य, कर्ता (Subject) और क्रिया (Verb) की पहचान पूछी जाती है। इसकी तैयारी हम इस पोस्ट में करेंगे।

प्रथम संस्कृत अपठित गद्यांश ( Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh) Practice Passage 1)

एकः विशालः वटवृक्षः अस्ति। तत्र एकः काकः वसति। तस्य नाम ‘कालकः’ अस्ति। वृक्षस्य अधः एकः मूषकः अपि वसति। मूषकस्य नाम ‘हिरण्यकः’ अस्ति। तौ द्वौ परममित्रं स्तः। कालकः आकाशे डयते। हिरण्यकः भूमौ धावति। सायंकाले तौ मिलित्वा खादतः, परस्परं सम्भाषणं च कुरुतः।

शब्दार्थ (Word Meanings)

संस्कृत शब्द हिंदी अर्थ अंग्रेजी अर्थ
वटवृक्षःबरगद का पेड़Banyan Tree
तत्रवहाँ There
काकःकौआCrow
अधः नीचे Underneath/below
मूषकःचूहा Mouse
तौ द्वौवे दो Those Two
परममित्रंपक्के दोस्तBest Friends
डयतेउड़ता है Flies
भूमौज़मीन पर On The Ground
सायंकालेशाम को In The Evening

अभ्यास प्रश्नाः (Questions)

१. एकपदेन उत्तरत (एक शब्द में उत्तर दीजिए) (Answers in One Word)

(क) वटवृक्षः कीदृशः अस्ति? (बरगद का पेड़ कैसा है?)

(ख) काकस्य नाम किम् अस्ति? (कौए का नाम क्या है?)

(ग) मूषकः कुत्र वसति? (चूहा कहाँ रहता है?)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत (पूरे वाक्य में उत्तर दीजिए)(Answers in full sentence)

(क) तौ द्वौ कौ स्तः? (वे दोनों कौन हैं?)

(ख) सायंकाले तौ मिलित्वा किं कुरुतः? (शाम को वे मिलकर क्या करते हैं?)

३. भाषिक कार्यम् (Grammar Questions-Choose Correct Option)

प्रश्न १. ‘एकः विशालः वटवृक्षः अस्ति।’ – अस्मिन् वाक्ये ‘वटवृक्षः’ पदस्य विशेषण पदं किम्?

(इस वाक्य में ‘वटवृक्षः’ शब्द का विशेषण शब्द क्या है?)

(क) एकः

(ख) विशालः

(ग) अस्ति

(घ) वटवृक्षः

प्रश्न २. ‘कालकः आकाशे डयते।’ – अस्मिन् वाक्ये कर्तृपदं (Subject) किम् अस्ति? (इस वाक्य में कर्ता पद (काम करने वाला) कौन है?)

(क) कालकः

(ख) आकाशे

(ग) डयते

(घ) किमपि न

उत्तरमाला (Answers)

१. एकपदेन उत्तरत (Answers in one word):

(क) उत्तर– विशालः (बड़ा)

(ख) उत्तर– कालकः

(ग) उत्तर– वृक्षस्य अधः (पेड़ के नीचे)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत (Answers in full sentence)

(क) उत्तर – तौ द्वौ परममित्रं स्तः। (वे दोनों पक्के दोस्त हैं।)

(ख) उत्तर– सायंकाले तौ मिलित्वा खादतः, परस्परं सम्भाषणं च कुरुतः। (शाम को वे मिलकर खाते हैं और आपस में बातचीत करते हैं।)

३. भाषिक कार्य

१. उत्तर – (ख) विशालः(स्पष्टीकरण : ‘वटवृक्षः’ संज्ञा है और ‘विशालः’ उसकी विशेषता बता रहा है।)

२. उत्तर – (क) कालकः (स्पष्टीकरण : इस वाक्य में उड़ने का काम ‘कालकः’ (कौआ) कर रहा है, इसलिए वह कर्ता है।)

द्वितीयः अपठित गद्यांशः (Unseen Passage 2)

एका नदी अस्ति। नद्याः नाम ‘गङ्गा’ अस्ति। गङ्गायाः जलम् अतीव पवित्रं शीतलं च भवति। नद्याः तटे अनेकः वृक्षः अस्ति। वृक्षाणाम् उपरि खगाः कूंजन्ति, फलानि च खादन्ति। नद्याः जले बहवः मीनाः सन्ति। जनाः नद्याः जलेन स्नानं कुर्वन्ति, ईश्वरं च नमन्ति। गङ्गा भारतस्य प्रमुखा नदी अस्ति।

शब्दार्थ (Word Meanings)

संस्कृत पदहिंदी अर्थअंग्रेजी (English) अर्थ
अतीव बहुत  Very
तटे किनारे परOn the bank
खगाः पक्षीBirds
कूंजन्ति चहचहाते हैंChirp
मीनाः मछलियाँ Fishes
जनाः लोगPeople
अतीव बहुतVery
तटे किनारे परOn the bank

अभ्यास प्रश्नाः (Questions)

१. एकपदेन उत्तरत (एक शब्द में उत्तर दीजिए) (Answer in One Word)

(क) नद्याः नाम किम् अस्ति? (नदी का नाम क्या है?)

(ख) नद्याः जले के सन्ति? (नदी के पानी में कौन हैं?)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत (पूरे वाक्य में उत्तर दीजिए) (Answers in full sentence)

(क) गङ्गायाः जलं कीदृशं भवति? (गंगा का पानी कैसा होता है?)

(ख) वृक्षाणाम् उपरि खगाः किं कुर्वन्ति? (पेड़ों के ऊपर पक्षी क्या करते हैं?)

३. भाषिक कार्यम् (Grammar Questions – Choose the correct option):

प्रश्न (क): ‘गङ्गायाः जलम् अतीव पवित्रं शीतलं च भवति।’ – अस्मिन् वाक्ये ‘जलम्’ पदस्य विशेषण पदं किम्?

(१) अतीव

(२) पवित्रं

(३) भवति

(४) गङ्गायाः

प्रश्न (ख): ‘जनाः नद्याः जलेन स्नानं कुर्वन्ति।’ – अस्मिन् वाक्ये क्रियापदं (Verb) किम् अस्ति?

(१) जनाः

(२) नद्याः

(३) जलेन

(४) कुर्वन्ति

उत्तरमाला (Answers)

१. एकपदेन उत्तरत

(क) उत्तर– गङ्गा

(ख) उत्तर– मीनाः (मछलियाँ)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत

(क) उत्तर– गङ्गायाः जलम् अतीव पवित्रं शीतलं च भवति। (गंगा का जल बहुत पवित्र और ठंडा होता है।)

(ख) उत्तर– वृक्षाणाम् उपरि खगाः कूंजन्ति, फलानि च खादन्ति। (पेड़ों के ऊपर पक्षी चहचहाते हैं और फल खाते हैं।)

३. भाषिक कार्यम् उत्तरत

उत्तर (क) : (२) पवित्रं (स्पष्टीकरण : ‘जलम्’ की विशेषता बताई गई है कि वह ‘पवित्रं’ है।)

उत्तर (ख) : (४) कुर्वन्ति (स्पष्टीकरण : ‘कुर्वन्ति’ (करते हैं) वाक्य में काम या क्रिया को दर्शाता है।)

तृतीयः अपठित गद्यांश: Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh (Sanskrit Unseen Passage 3)

एकम् सुन्दरं उद्यानम् अस्ति। उद्याने अनेकानि पुष्पाणि विकसन्ति। पुष्पाणाम् उपरि भ्रमराः गुञ्जन्ति, रसं च पिबन्ति। तत्र बालकाः बालिकाः च कन्दुकेन क्रीडन्ति। उद्याने एकः आम्रवृक्षः अपि अस्ति। आम्रवृक्षे मधुराणि फलानि सन्ति। खगाः वृक्षे वसन्ति, मधुरं गायन्ति च। प्रातःकाले अनेक जनाः उद्याने भ्रमन्ति। उद्यानं सर्वदा स्वच्छं भवति।

Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh 4 Exercise with Answers Sanskrit Unseen Passage about Park

शब्दार्थ (Word Meanings)

संस्कृत पदहिंदी अर्थ अंग्रेजी(English) अर्थ
उद्यानम्   बगीचाGarden
विकसन्ति खिलते हैं Bloom
भ्रमराः भौंरे Bees
कन्दुकेन गेंद से With a ball
आम्रवृक्षः आम का पेड़ Mango tree
भ्रमन्ति घूमते हैं Walk

अभ्यास प्रश्नाः (Questions)

१. एकपदेन उत्तरत (एक शब्द में उत्तर दीजिए)(Answer in One Word)

(क) उद्याने अनेकानि कानि विकसन्ति? (बगीचे में अनेक क्या खिलते हैं?)

(ख) बालकाः बालिकाः च केन क्रीडन्ति? (लड़के और लड़कियां किससे खेलते हैं?)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत (पूरे वाक्य में उत्तर दीजिए)(Answers in full sentence)

(क) पुष्पाणाम् उपरि भ्रमराः किं कुर्वन्ति? (फूलों के ऊपर भौंरे क्या करते हैं?)

(ख) प्रातःकाले जनाः कुत्र भ्रमन्ति? (सुबह के समय लोग कहाँ घूमते हैं?)

३. भाषिक कार्यम् (Grammar Questions – Choose the correct option):

प्रश्न (क): ‘आम्रवृक्षे मधुराणि फलानि सन्ति।’ – अस्मिन् वाक्ये ‘फलानि’ पदस्य विशेषण पदं किम्?

(१) आम्रवृक्षे

(२) मधुराणि

(३) सन्ति

(४) किमपि न

प्रश्न (ख): ‘खगाः वृक्षे वसन्ति।’ – अस्मिन् वाक्ये कर्तृपदं (Subject) किम् अस्ति?

(१) खगाः

(२) वृक्षे

(३) वसन्ति

(४) गद्यांशे

उत्तरमाला (Answers)

१. एकपदेन उत्तरत

(क) उत्तर– पुष्पाणि (फूल)

(ख) उत्तर– कन्दुकेन (गेंद से)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत

(क) उत्तर– पुष्पाणाम् उपरि भ्रमराः गुञ्जन्ति, रसं च पिबन्ति। (फूलों के ऊपर भौंरे गुंजन करते हैं और रस पीते हैं।)

(ख) उत्तर– प्रातःकाले अनेक जनाः उद्याने भ्रमन्ति। (सुबह के समय अनेक लोग बगीचे में घूमते हैं।)

३. भाषिक कार्यम् उत्तरत

(क) उत्तर– (२) मधुराणि (स्पष्टीकरण : ‘फलानि’ संज्ञा शब्द है और ‘मधुराणि’ (मीठे) उसकी विशेषता बता रहा है।)

(ख) उत्तर– (१) खगाः (स्पष्टीकरण : इस वाक्य में रहने का काम ‘खगाः’ (पक्षी) कर रहे हैं, इसलिए वे कर्ता हैं।)

चतुर्थः अपठित गद्यांशः Class 6 Sanskrit Apathit Gadyansh (Passage 4)

एकः सिंहः वने वसति। सः वनस्य राजा अस्ति। सिंहः अतीव बलवान् भवति। सः गुहायां शयनं करोति। यदा सिंहः बुभुक्षितः (भूखा) भवति, तदा सः इतस्ततः भ्रमति। वने अनेके मृगाः (पशु) अपि वसन्ति। सिंहः मृगाणां शिकारं करोति। सिंहस्य गर्जनेन सर्वे पशवः भीताः भवन्ति।

शब्दार्थ (Word Meanings)

संस्कृतहिंदी अर्थअंग्रेजी (English)अर्थ
गुहायाम् गुफा में In the cave
शयनम् सोना/आराम करना Sleeping
इतस्ततः यहाँ- वहाँHere and There
मृगाः हिरण/पशु Animals
भीताः डरे हुएScared
गुहायाम् गुफा में In the cave

अभ्यास प्रश्नाः (Questions)

१. एकपदेन उत्तरत (एक शब्द में उत्तर दीजिए) (Answer in One Word)

(क) वनस्य राजा कः अस्ति? (वन का राजा कौन है?)

(ख) सिंहः कुत्र शयनं करोति? (शेर कहाँ सोता है?)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत (पूरे वाक्य में उत्तर दीजिए) (Answers in full sentence)

(क) यदा सिंहः बुभुक्षितः भवति, तदा सः किं करोति? (जब शेर भूखा होता है, तब वह क्या करता है?)

(ख) कस्य गर्जनेन सर्वे पशवः भीताः भवन्ति? (किसकी गर्जना से सभी पशु डर जाते हैं?)

३. भाषिक कार्यम् (Grammar Questions – Choose the correct option):

प्रश्न (क): ‘सिंहः अतीव बलवान् भवति।’ – अस्मिन् वाक्ये ‘सिंहः’ पदस्य विशेषण पदं किम्?

(१) अतीव

(२) बलवान्

(३) भवति

(४) सिंहः

प्रश्न (ख): ‘एकः सिंहः वने वसति।’ – अस्मिन् वाक्ये क्रियापदं (Verb) किम् अस्ति?

(१) एकः

(२) सिंहः

(३) वने

(४) वसति

उत्तरमाला (Answers)

१. एकपदेन उत्तरत

(क) उत्तर – सिंहः (शेर)

(ख) उत्तर– गुहायाम् (गुफा में)

२. पूर्णवाक्येन उत्तरत

(क) उत्तर– यदा सिंहः बुभुक्षितः भवति, तदा सः इतस्ततः भ्रमति। (जब शेर भूखा होता है, तब वह यहाँ-वहाँ घूमता है।)

(ख) उत्तर – सिंहस्य गर्जनेन सर्वे पशवः भीताः भवन्ति। (शेर की गर्जना से सभी पशु डर जाते हैं।)

३. भाषिक कार्यम् उत्तरत

(क) उत्तर– (२) बलवान् (स्पष्टीकरण : ‘सिंहः’ संज्ञा है और ‘बलवान्’ (ताकतवर) उसकी विशेषता बता रहा है।)

(ख) उत्तर– (४) वसति (स्पष्टीकरण : ‘वसति’ (रहता है) वाक्य में काम या क्रिया को दर्शा रहा है।)

उपर्युक्त चारों अपठित गद्यांश के अभ्यास नीचे में दिए गए हैं। छात्र इसे डाउनलोड करके इन अभ्यासों को ऑफलाइन भी हल कर सकते हैं। अभ्यासों को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

कक्षा 6 के लिए संस्कृत चित्र वर्णन अभ्यास के लिए यहाँ क्लिक करें।

संस्कृत शब्दकोश के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top