कक्षा 6 के लिए संस्कृत चित्र-वर्णन Class 6 Sanskrit Chitra Varnan में प्रायः चित्र और मञ्जूषा/कोष्ठक (box) के साथ वाक्य भी होते हैं। वाक्यों में खाली स्थान को मञ्जूषा में दिए गए शब्दों द्वारा भरा जाता है। वाक्यों की संख्या 3 से 5 तक हो सकती है। इसीलिए इस लेख में सभी चित्रों के साथ 5-5 वाक्य दिए गए हैं। यदि विद्यार्थी कुछ बातों का ध्यान रखें और कुछ सावधानियाँ बरतें, तो आसानी से संस्कृत चित्र-वर्णन कर सकते हैं।
कक्षा 6 के लिए संस्कृत चित्र-वर्णन के अभ्यास में मुख्य ध्यान देने योग्य बातें (Class 6 Sanskrit Chitra Varnan : Points to Remember)
चित्र को ध्यान से देखना : सबसे पहले चित्र को पूरा देखें और समझें कि वह किस स्थान (जैसे- उपवन, विद्यालय, नदी तट) का है। उसी के बाद एतत् विद्यालयस्य/ उपवनस्य/ नदीतटस्य चित्रम् अस्ति जैसे आरंभिक वाक्य लिखें या रिक्तस्थान की पूर्ति करें।
मंजूषा (Help Box) का प्रयोग: परीक्षा में दिए गए सहायता शब्दों (मंजूषा) को पढ़ें और उनके अर्थ समझें। यदि रिक्तस्थान की पूर्ति के लिए वाक्य दिए गए हैं, तो उन्हें भी ध्यान से पढ़कर देखें कि मञ्जूषा में दिए गए कौन से पद किस वाक्य में भरे जाएंगे।
छोटे और सरल वाक्य: कक्षा 6 के स्तर पर हमेशा 3 से 4 शब्दों के छोटे वाक्य ही बनाएँ ताकि गलती न हो।
मुख्य वाक्य संरचना: वाक्य बनाने के लिए इस आसान तरीके का प्रयोग करें:
अस्मिन् चित्रे……. अस्ति/सन्ति। (इस चित्र में……. है/हैं।)
यदि कोई एक चीज है, तो अस्ति लगाएँ। यदि एक से ज्यादा चीजें हैं, तो सन्ति लगाएँ।
कक्षा 6 के लिए संस्कृत चित्र-वर्णन करते समय सावधानियां (Precautions)
कर्ता और क्रिया का सही मेल: यदि कर्ता एकवचन है (जैसे- बालकः), तो क्रिया भी एकवचन (पठति) होगी। यदि कर्ता बहुवचन है (जैसे- बालकाः), तो क्रिया भी बहुवचन (पठन्ति) होगी।
मंजूषा के शब्दों में बदलाव: मंजूषा में दिए गए शब्दों के विभक्ति या वचन को वाक्य की जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है, उन्हें वैसा का वैसा ही लिखना जरूरी नहीं है। उदाहरण के लिए यदि चित्र विद्यालय का है और मञ्जूषा में यह शब्द प्रथमा विभक्ति में “विद्यालयः” के रूप में दिया गया है, तो आप उसे षष्ठी विभक्ति में “विद्यालयस्य” (विद्यालय का) लिख सकते हैं।
कठिन वाक्यों से बचना: संस्कृत में बड़े या घुमावदार वाक्य बनाने की कोशिश न करें, इससे व्याकरण (Grammar) की गलतियां होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिक से अधिक तीन पदों के वाक्य बनाएँ।
सटीक शब्दों का चयन: चित्र में जो स्पष्ट दिख रहा हो, केवल उसी पर वाक्य बनाएं। मन से कोई काल्पनिक बात न जोड़ें।
यहाँ आपके अभ्यास के लिए तीन चित्र, मञ्जूषा, वाक्य और उनके उत्तर दिए गए हैं। पोस्ट में सबसे नीचे एक डाउनलोड का बटन है, जिस पर क्लिक करके छात्र ये अभ्यास डाउनलोड करके, उनके प्रिंटआउट निकलवाकर उस पर लिखकर अभ्यास कर सकते हैं। बार-बार अभ्यास करने से आप वाक्यों की संरचना भली प्रकार से समझ जाएंगे और साथ ही आपका शब्दज्ञान भी बढ़ेगा।
प्रथम अभ्यास : कक्षा 6 के लिए संस्कृत चित्र-वर्णन के अभ्यास : जन्तुशाला का चित्र Class 6 Sanskrit Chitra Varnan : Picture of a Zoo

प्रदत्तं चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषायाः सहायतया रिक्तस्थानानि पूरयत–
(दिए गए चित्र को देखकर मञ्जूषा की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–)
मञ्जूषा (शब्दकोश एवं हिन्दी अनुवाद):
(जन्तुशालायाः = चिड़ियाघर का (Of the zoo), वानरः = बंदर (Monkey), सिंहः = शेर (Lion), बालौ = दो बच्चे (Two children),पश्यतः = देख रहे हैं (Are watching))
वाक्यानि (हिन्दी अनुवाद और अंग्रेजी अनुवाद सहित वाक्य):
1.एतत् एकस्याः __________ चित्रम् अस्ति।
(यह चिड़ियाघर का चित्र है।)
(This is the picture of a Zoo.)
2. अत्र द्वौ __________ भ्रमतः।
(यहाँ दो बच्चे घूम रहे हैं।)
(Two children are visiting here)
3. वृक्षे एकः __________ उपविशति।
(पेड़ पर एक बंदर बैठा है।)
(A monkey is sitting on the tree.)
4. एकः __________ गर्जति।
(एक शेर गरजता है।)
(A lion is roaring.)
5. तौ बालौ पशून् __________।
(वे दोनों बच्चे पशुओं को देख रहे हैं।)
(Both the children are looking at animals.)
उत्तर-कुञ्जी (Answer Key):
- जन्तुशालायाः
- बालकौ
- वानरः
- सिंहः
- पश्यतः
द्वितीय अभ्यास : कक्षा 6 के लिए संस्कृत में चित्र-वर्णन का अभ्यास : घर का चित्र Class 6 Sanskrit Chitra Varnan (Picture of a House)

प्रदत्तं चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषायाः सहायतया रिक्तस्थानानि पूरयत–
(दिए गए चित्र को देखकर मञ्जूषा की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–)
मञ्जूषा (Help Box)(शब्दकोश और हिंदी अनुवाद)
(क्रीडतः ((two) are playing), गृहम् (house), पुष्पाणि (flowers),कन्दुकेन (with ball), सुन्दरम् (beautiful)
वाक्यानि : वाक्य हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद सहित (Sentences):
1.एतत् एकं __________ चित्रम् अस्ति।
(यह एक घर का चित्र है।)
(This is a house’s picture)
2. चित्रे एकं __________ अस्ति।
(चित्र में एक पेड़ है।)
(There is a tree in the picture)
3. चित्रे अनेकानि __________ विकसन्ति।
(चित्र में अनेक फूल खिल रहे हैं।)
(Many flowers are blooming in the picture.)
4. द्वौ बालौ आनन्देन __________।
(दो बच्चे ख़ुशी से खेल रहे हैं)
(Two children are playing happily)
5. तौ (वे दोनों) __________ खेलतः।
(वे गेंद से खेल रहे हैं।)
(They are playing with ball)
उत्तर-कुञ्जी (Answer Key):
- गृहस्य
- वृक्षः
- पुष्पाणि
- क्रीडतः
- कन्दुकेन
तृतीय अभ्यास : संस्कृत चित्र-वर्णन का अभ्यास कक्षा 6 उद्यान का चित्र Class 6 Sanskrit Chitra Varnan (Picture of a Park/Garden)

प्रदत्तं चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषायाः सहायतया रिक्तस्थानानि पूरयत–
(दिए गए चित्र को देखकर मञ्जूषा की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–)
मञ्जूषा (Help Box): (शब्दकोश और हिंदी अनुवाद)
दोलायाम् (on the swing), क्रीडतः ((two) are playing, चित्रम् (picture), पठति (reading), उद्यानस्य (of park)
वाक्यानि (हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद सहित वाक्य) (Sentences):
1.एतत् एकस्य ________ चित्रम् अस्ति।
(यह एक उद्यान का चित्र है।)
(This is a picture of a park.)
2. अत्र द्वौ बालकौ कन्दुकेन__________।
(यहाँ दो लडके गेंद से खेल रहे हैं।)
(Two boys are playing here.)
3. अन्यः बालकः पुस्तकं __________।
(अन्य लड़का पुस्तक पढ़ रहा है।)
(Another boy is reading a book.)
4. एका बालिका ______ तिष्ठति।
(एक लड़की झूले पर बैठी है।)
(A girl is sitting on the swing.)
5. एका बालिका सुन्दरं __________ रचयति।
(एक लडकी सुंदर चित्र बना रही है।)
(A girl is drawing a beautiful picture.)
उत्तर-कुञ्जी (Answer Key):
- उद्यानस्य
- क्रीडतः
- पठति
- दोलायाम्
- चित्रम्
चतुर्थ अतिरिक्त अभ्यास : संस्कृत चित्र वर्णन अभ्यास के लिए यातायात का चित्र (Traffic Picture for Sanskrit Chitra Varnan Class 6

प्रदत्तं चित्रं दृष्ट्वा मञ्जूषायाः सहायतया रिक्तस्थानानि पूरयत–
(दिए गए चित्र को देखकर मञ्जूषा की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए–)
मञ्जूषा (Help Box)
यातायातस्य = यातायात का (ट्रैफिक का)(Of traffic), वाहनानि = गाड़ियाँ (वाहन) Vehicles,
छात्राः = छात्र (विद्यार्थी) (Students), कारयानानि = कारें (Cars), पश्यन्ति = देखते हैं (They see / watch)
वाक्यानि (हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद सहित वाक्य) (Sentences):
1. एतत् चित्रम् ______________ अस्ति।
हिंदी: यह चित्र ______________ का है।
English: This picture is of ______________
2. मार्गे अनेकानि ______________ चलन्ति।
हिंदी: सड़क पर अनेक ______________ चल रहे हैं।
English: Many ______________ are moving on the road.
3. मार्गे केचन ______________ अपि गच्छन्ति।
हिंदी: सड़क पर कुछ ______________ भी जा रहे हैं।
English: Some ______________ are also walking on the road.
4. चालकाः नियमानुसारं ______________ चालयन्ति।
हिंदी: चालक नियमानुसार ______________ चलाते हैं।
English: Drivers drive ______________ according to the rules.
5. केचित् जनाः आश्चर्येण इतस्ततः ______________ ।
हिंदी: कुछ लोग आश्चर्य से इधर-उधर ______________ ।
English: Some people are ______________ around with surprise.
उत्तर-कुञ्जी (Answer Key):
- यातायातस्य
- वाहनानि
- छात्राः
- कारयानानि
- पश्यन्ति
कक्षा 6 एवं 7 के लिए अन्य चित्र-वर्णन के अभ्यास के लिए यहाँ क्लिक करें ।
कक्षा 6 के रचनात्मक लेखन उपभाग के लिए निम्नलिखित लेख भी देखें
उपर्युक्त पोस्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें!