कक्षा 6 संस्कृत संवाद पूर्ति (Sanskrit Samvad Purti with English Translation) 4 अभ्यास पत्र (Sanskrit Dialogue Completion 4 Worksheets)

प्यारे बच्चों! जब हम दो या दो से अधिक लोग आपस में बातचीत करते हैं, तो उसे संवाद (Dialogue) कहते हैं। संस्कृत भाषा में बातचीत करना बहुत ही सरल और आनंददायक है। आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम कक्षा 6 संस्कृत संवाद पूर्ति (Sanskrit Samvad Purti) के बारे में विस्तार से जानेंगे। परीक्षा में आपको एक अधूरा संवाद दिया जाता है, जिसे ‘मञ्जूषा’ (मदद के लिए दिए गए शब्द बॉक्स) की सहायता से पूरा करना होता है। कक्षा 6 संस्कृत संवाद पूर्ति (Sanskrit Dialogue Completion) का यह अभ्यास न केवल परीक्षा में पूरे अंक (Full Marks) दिलाता है, बल्कि खेल-खेल में हमें संस्कृत बोलना भी सिखाता है। आइए, बहुत ही आसान तरीके से संवाद पूरा करने के नियम सीखते हैं!

संवाद-पूर्ति के सरल नियम (Simple Rules)

पूरा संवाद एक बार ज़रूर पढ़ें

रिक्त स्थान (Blanks) भरने से पहले पूरे संवाद को ऊपर से नीचे तक एक बार ध्यान से पढ़ें ताकि आपको पता चल सके कि बातचीत किस बारे में हो रही है।

मञ्जूषा (Options) के अर्थ समझें

बॉक्स में दिए गए शब्दों के हिंदी और अंग्रेजी अर्थ को मन में सोचें। इससे सही जगह पर सही शब्द बिठाना आसान हो जाता है।

क्रिया और कर्ता का तालमेल देखें

संस्कृत में क्रिया हमेशा कर्ता के पुरुष और वचन के अनुसार होती है। अतः यदि वाक्य में कर्ता अर्थात् कार्य करने वाला ‘त्वं’ (तुम) है, तो क्रिया के अंत में ‘सि’ (जैसे: गच्छसि, पठसि) आएगा। यदि वाक्य में ‘अहं’ (मैं) है, तो क्रिया के अंत में ‘मि’ (जैसे: गच्छामि, पठामि) आएगा।

प्रश्न और उत्तर को जोड़कर देखें:

यदि कोई प्रश्न पूछा गया है, तो उसकी अगली लाइन (उत्तर) को पढ़ें। उत्तर को देखकर प्रश्न वाले रिक्त स्थान का सही शब्द आसानी से मिल जाता है। जैसे यहाँ दिए गए पहले अभ्यास में राधा पूछती है “हे रमेश! त्वं कुत्र (१) ………… ?” रमेश कहता है “राधे! अहं (२) ………… गच्छामि।” यहाँ रमेश के जवाब में गच्छामि है तो आपको अंदाजा लग जाएगा कि राधा ने जाने के बारे में पूछा था। राधा का प्रश्न है कुत्र मतलब कहाँ तो उसके उत्तर में रमेश किसी जगह का नाम बताएगा। मञ्जूषा में स्थान का नाम गृहम् है, तो यहाँ यही भरा जाएगा।


कक्षा 6 संस्कृत संवाद पूर्ति सम्बन्धी सावधानियाँ (Precautions to Avoid Mistakes)

जल्दबाजी में उत्तर न भरें

कभी-कभी एक शब्द दो जगह सही लग सकता है। इसलिए पहले उन शब्दों को भरें जिनके बारे में आप 100% पक्का (Sure) हैं, बचे हुए शब्द अंत में अपने आप सही जगह पर आ जाएंगे।

विभक्ति और वचन का ध्यान रखें

ध्यान दें कि बातचीत एकवचन (एक व्यक्ति) में हो रही है या बहुवचन (ज्यादा लोगों) में। जैसे— यदि एक किलो आम की बात हो रही है जिसमें कई आम आते हैं, तो बहुवचन का प्रयोग सोच-समझकर करें।

स्पेलिंग (वर्तनी) की गलती से बचें

मञ्जूषा (Options Box) से देखकर लिखते समय विसर्ग (ः) और हलन्त (म्) लगाना न भूलें। जैसी स्पेलिंग बॉक्स में दी गई है, हूबहू वैसी ही लिखें।

कक्षा 6 संस्कृत संवाद पूर्ति अभ्यास १: मित्रयोः सम्भाषणम् (दो मित्रों की बातचीत)

अभ्यास १ मञ्जूषा (Options): [ नाम, पठामि, गृहम्, गच्छसि, कुशलम् ]

संवाद

राधा – हे रमेश! त्वं कुत्र (१) ………… ?
(हिंदी: हे रमेश! तुम कहाँ जा रहे हो?)
(English: Hey Suresh! Where are you going?)

रमेशः – राधे! अहं (२) ………… गच्छामि।
(हिंदी: राधा! मैं घर जा रहा हूँ।)
(English: Radha! I am going home.)

राधा – तव गृहे सर्वं (३) ………… अस्ति वा?
(हिंदी: तुम्हारे घर में सब कुशल-मंगल है ना?)
(English: Is everything well at your home?)

रमेशः – आम्, मम गृहे सर्वं कुशलम् अस्ति।
(हिंदी: हाँ, मेरे घर में सब कुशल है।)
(English: Yes, everything is well at my home.)

राधा – तव अनुजस्य (४) ………… किम् अस्ति?
(हिंदी: तुम्हारे छोटे भाई का नाम क्या है?)
(English: What is your younger brother’s name?)

रमेशः – मम अनुजस्य नाम सुरेशः अस्ति।
(हिंदी: मेरे छोटे भाई का नाम सुरेश है।)
(English: My younger brother’s name is Suresh.)

राधा त्वं कस्यां कक्षायां पठसि?
(हिंदी: तुम किस कक्षा में पढ़ती हो?)
(English: Which class do you study in?)

रमेशः: अहम् षष्ठी-कक्षायाम् (कक्षा 6) (५) ………… ।
(हिंदी: मैं छठी कक्षा में पढ़ता हूँ।)
(English: I study in class 6th.)

अभ्यास २: ( Sanskrit Samvad Purti worksheet 2 क्रीडाङ्गणे सम्भाषणम् (खेल के मैदान में बातचीत)

(Options) मञ्जूषा : [ क्रीडामि, कन्दुकम्, सायंकाले, रोचते, चल ]

संवाद

विवेकः दिनेश! त्वं (१) ………… कदा खेलसि?
(हिंदी: दिनेश! तुम शाम को कब खेलते हो?)
(English: Dinesh! When do you play in the evening?)

दिनेशः – विवेक! अहं सायंकाले पञ्चवादने (२) ………… ।
(हिंदी: विवेक! मैं शाम को 5 बजे खेलता हूँ।)
(English: Vivek! I play at 5 o’clock in the evening.)

विवेकः मह्यं क्रिकेट-क्रीडा अतीव (३) ………… ।
(हिंदी: मुझे क्रिकेट का खेल बहुत पसंद है।)
(English: I like the game of cricket very much.)

दिनेशः मम प्रियः खेलः पादकन्दुकम् (football) अस्ति।
(हिंदी: मेरा प्रिय खेल फुटबॉल है।)
(English: My favorite game is football.)

विवेकः पश्य, मम हस्ते (४) ………… अस्ति।
(हिंदी: देखो, मेरे हाथ में गेंद है।)
(English: Look, I have a ball in my hand.)

दिनेशः शोभनम्, आगच्छ आवां सह एव खेलावः।
(हिंदी: अच्छा, आओ हम दोनों साथ ही खेलते हैं।)
(English: Great, come let’s both play together.)

विवेकः आम्, शीघ्रं (५) ………… ।
(हिंदी: हाँ, जल्दी चलो।)
(English: Yes, let’s go quickly.)

Sanskrit Dialogue Completion अभ्यास ३: पिता-पुत्रयोः सम्भाषणम् (पिता और पुत्र की बातचीत)

मञ्जूषा (Options): [ जनक, विद्यालयं, करोषि, फलम्, खादामि ]

संवाद

पिता राहुल! त्वं इदानीं किं (१) ………… ?
(हिंदी: राहुल! तुम इस समय क्या कर रहे हो?)
(English: Rahul! What are you doing right now?)

पुत्रः पूज्य (२) ………… ! अहम् संस्कृतस्य पाठं पठामि।
(हिंदी: पूज्य पिताजी! मैं संस्कृत का पाठ पढ़ रहा हूँ।)
(English: Respected father! I am reading a Sanskrit lesson.)

पिता श्वः त्वं कदा (३) ………… गमिष्यसि?
(हिंदी: कल तुम कब विद्यालय जाओगे?)
(English: When will you go to school tomorrow?)

पुत्रः अहं प्रातः सप्तवादने गमिष्यामि।
(हिंदी: मैं सुबह 7 बजे जाऊँगा।)
(English: I will go at 7 in the morning.)

पिता राहुल! इदानीं एतत् मधुरं (४) ………… स्वीकुरु।
(हिंदी: राहुल! इस समय यह मीठा फल ले लो।)
(English: Rahul! Take this sweet fruit right now.)

पुत्रः धन्यवादः, अहम् आनन्देन (५) ………… ।
(हिंदी: धन्यवाद, मैं मजे से खाता हूँ।)
(English: Thank you, I will eat it with joy.)

अभ्यास ४: शिक्षिका-छात्रा सम्भाषणम् (शिक्षिका और छात्रा की बातचीत)

विषय: कक्षा में उपस्थिति और गृहकार्य (Class Attendance and Homework)

मञ्जूषा (Options): [ नाम, आगच्छ, उपस्थितः, पुस्तिका, पठामि ]

संवाद

शिक्षिका – हे बालिके! अत्र (१) …………
(हिंदी: हे बालिका! यहाँ आओ।)
(English: O girl! Come here.)

छात्रा – आर्या! (महोदया) अहं (२) ………… अस्मि।
(हिंदी: महोदया! मैं उपस्थित हूँ।)
(English: Madam! I am present.)

शिक्षिका – तव (३) ………… किम् अस्ति?
(हिंदी: तुम्हारा नाम क्या है?)
(English: What is your name?)

छात्रा – मम नाम लता अस्ति।
(हिंदी: मेरा नाम लता है।)
(English: My name is Lata.)

शिक्षिका – लता! तव गृहकार्यस्य (४) ………… कुत्र अस्ति?
(हिंदी: लता! तुम्हारी गृहकार्य की पुस्तिका (कॉपी) कहाँ है?)
(English: Lata! Where is your homework notebook?)

छात्रा – महोदया! एषा मम गृहकार्य-पुस्तिका अस्ति।
(हिंदी: महोदया! यह मेरी गृहकार्य की पुस्तिका है।)
(English: Madam! This is my homework notebook.)

शिक्षिका – शोभनम्! त्वं संस्कृतं कुत्र पठसि?
(हिंदी: अच्छा! तुम संस्कृत कहाँ पढ़ती हो?)
(English: Good! Where do you study Sanskrit?)

छात्रा – अहम् विद्यालये संस्कृतं (५) …………
(हिंदी: मैं विद्यालय में संस्कृत पढ़ती हूँ।)
(English: I study Sanskrit at school.)

उपर्युक्त चारों संस्कृत संवाद पूर्ति अभ्यासों की उत्तर-कुञ्जी (Answer key to Worksheets)

१: मित्रयोः सम्भाषणम्
  1. गच्छसि (Are going / जा रहे हो)
  2. गृहम् (Home / घर)
  3. कुशलम् (Well / Fine / कुशल-मंगल)
  4. नाम (Name / नाम)
  5. पठामि (Study / पढ़ती हूँ)
२: क्रीडाङ्गणे सम्भाषणम्
  1. सायंकाले (In the evening / शाम को)
  2. क्रीडामि (Play / खेलता हूँ)
  3. रोचते (Like / पसंद है)
  4. कन्दुकम् (Ball / गेंद)
  5. चल (Let’s go / चलो)
३: पिता-पुत्रयोः सम्भाषणम्
  1. करोषि (Are doing / कर रहे हो)
  2. जनक (Father / पिताजी)
  3. विद्यालयं (School / विद्यालय)
  4. फलम् (Fruit / फल)
  5. खादामि (Eat / खाता हूँ)
४: शिक्षिका-छात्रा सम्भाषणम्
  1. आगच्छ (Come / आओ)
  2. उपस्थितः (Present / उपस्थित)
  3. नाम (Name / नाम)
  4. पुस्तिका (Notebook / कॉपी)
  5. पठामि (Study / पढ़ती हूँ)

कक्षा ६ के लिए संस्कृत चित्र वर्णन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

संस्कृत चित्र-वर्णन कक्षा 6 एवं 7 Sanskrit Chitra Varnan Class 6

उपर्युक्त अभ्यासों के PDF को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। छात्रों के अभ्यास के लिए एक PDF फ़ाइल बिना उत्तर कुंजी के तथा दूसरी उत्तर कुंजी के साथ है। अभिभावक इन दोनों फाइल्स को डाउनलोड करके बच्चों से अभ्यास करवाकर खुद ही उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं।

कक्षा 6 के लिए उपयोगी अन्य लेखों पर भी दृष्टि डालें

पशुओं के नाम संस्कृत में

पक्षियों के नाम संस्कृत में

संस्कृत में सगे-संबंधियों के नाम

फलों के नाम संस्कृत में

संस्कृत में फूलों के नाम

शरीर के अंगों के नाम संस्कृत में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top