Common Sanskrit Vocabulary for Rachnatmak Lekhan Class 6 and 7 सामान्य संस्कृत शब्दार्थ कक्षा 6 और 7 रचनात्मक लेखन के लिए All-in-One Guide

कक्षा 6 या 7 के छात्र अक्सर संस्कृत में छोटे-छोटे निबंध या पैराग्राफ लिखने में कठिनाई महसूस करते हैं। इसका एक कारण है संस्कृत के शब्दों का ज्ञान न होना। असल में, स्कूल स्तर पर रचनात्मक लेखन के लिए कठिन शब्दों की आवश्यकता नहीं होती। इसके लिए बेहद सामान्य संस्कृत शब्दावली Common Sanskrit Vocabulary चाहिए होती है।

आपकी इसी ज़रूरत को पूरा करने के लिए यहाँ विशेष ‘ऑल-इन-वन संस्कृत शब्दावली गाइड’ दी गई है। इस एक ही पोस्ट में आपको अपनी पाठ्यपुस्तक (रुचिरा/दीपकम्) के स्तर का Common Sanskrit Vocabulary का संग्रह मिलेगा। इस शब्दावली से आपका संस्कृत लेखन बेहद आसान हो जाएगा।

कक्षा ६ और ७ के छात्रों को रचनात्मक लेखन के लिए आसान टॉपिक दिए जाते हैं। यह विषय अक्सर हमारे आसपास के पर्यावरण या दैनिक कार्यों से जुड़े होते हैं। इसीलिए इस पोस्ट में हमने दैनिक जीवन से जुड़े चार सबसे लोकप्रिय विषयों को शामिल किया है:

  1. प्रकृति और पर्यावरण
  2. विद्यालय और पढ़ाई की सामग्री
  3. घर और हमारा आस-पास का परिसर
  4. बुनियादी विज्ञान और कंप्यूटर

यहाँ आपको उपयोगी Common Sanskrit Vocabulary के हिंदी और अंग्रेजी अर्थ मिलेंगे। इसके साथ इन शब्दों के बहुत ही छोटे और आसान वाक्य प्रयोग भी सीखने को मिलेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि इस सूची को खास तौर पर व्यवस्थित किया गया है । आप इसे आसानी से कॉपी करके MS Word में टेबल में बदल सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए यहाँ Table of Content भी दिया गया है ताकि आप सीधे अपने मनचाहे विषय की शब्दावली तक पहुँच सकें।

Introduction

Class 6 or 7 students often face difficulties when writing short essays or paragraphs in Sanskrit. One major reason for this is a lack of vocabulary. In reality, creative writing at the school level does not require complex or difficult words. Instead, students just need a foundational grasp of Common Sanskrit Vocabulary.

To meet this exact requirement, we have provided this special ‘All-in-One Sanskrit Vocabulary Guide’. In this single post, you will find a curated collection of Common Sanskrit Vocabulary perfectly aligned with the level of your textbooks (such as Ruchira or Deepakam). This vocabulary list will make your Sanskrit writing incredibly easy.

Teachers usually assign simple topics to Class 6 and 7 students for creative writing. These subjects generally revolve around our immediate environment or daily routines. Therefore, we have included the four most popular themes connected to daily life in this post:

  • Nature and Environment
  • School and Study Material
  • Home and Our Surrounding Premises
  • Basic Science and Computer

Here, you will find the Hindi and English meanings of these highly useful Sanskrit words. Along with that, you will also learn how to use these words in very short and simple sentences. The best part is that this list has been meticulously organized for your convenience. You can easily copy and convert it into a table using MS Word. We have also provided a Table of Contents so you can navigate directly to the vocabulary of your chosen topic.

Table of Contents

1. प्रकृति और पर्यावरण (Common Sanskrit Vocabulary of Nature & Environment Words)

बच्चों को चित्र वर्णन में अक्सर बगीचे, पार्क, किसी प्राकृतिक दृश्य आदि जैसे टॉपिक दिए जाते हैं। इसका कारण उनमें अपने पर्यावरण तथा प्रकृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। प्रस्तुत तालिका में प्रकृति और प्राकृतिक घटनाओं से जुड़े शब्द दिए गए हैं। यदि छात्र इन्हें लिखकर याद कर लें, तो उन्हें चित्र वर्णन में आसानी होगी।

Children are often given topics like a garden, park, or natural scene for picture description. The reason for this is to generate awareness among them towards their environment and nature. The presented table provides Common Sanskrit Vocabulary related to nature and natural phenomena. If students write and memorize these, it will make picture description easier for them.

संस्कृत शब्द हिंदी अर्थ English Meaning
वृक्षः पेड़   Tree
शाखा पेड़ की डाल Branch
जलम् पानी Water
पुष्पम् फूल Flower
फलम् फल Fruit
पत्रम् पत्ता Leaf
नदी नदी River
पर्वतः पहाड़ Mountain
मेघः बादल Cloud
सूर्यः सूरज Sun
चन्द्रः चाँद Moon
आकाशः आसमान Sky
वनम् जंगल Forest
उद्यानम् बगीचा  Garden
वाटिका छोटा बगीचा  Small Garden
खगः पक्षी Bird
पशुः जानवरAnimal
सूर्योदयःसूरज का उगनाSunrise
सूर्यास्तःसूर्य का अस्त होनाSunset
सायंकालःशाम का समयEvening
प्रातःकालःसुबह का समयMorning

प्रकृति सूचक शब्दों के सरल वाक्य प्रयोग (Sentences on Nature)

शब्द वाक्य प्रयोग हिंदी अनुवाद English Translation
वृक्षः वृक्षः फलति। पेड़ फलता है। The tree bears fruit.
जलम् जलं स्वच्छम् अस्ति। पानी साफ है। The water is clean.
पुष्पम् पुष्पं विकसति। फूल खिलता है। The flower blooms.
फलम् इदं मधुरं फलम् अस्ति। यह मीठा फल है। This is a sweet fruit.
पत्रम् पत्राणि पतन्ति। पत्ते गिरते हैं। Leaves fall.
नदी नदी वहति। नदी बहती है। The river flows.
पर्वतः पर्वतः उच्चः अस्ति। पहाड़ ऊँचा है। The mountain is high.
मेघः मेघः वर्षति। बादल बरसता है। The cloud rains.
सूर्यः सूर्यः प्रकाशं ददाति। सूरज रोशनी देता है। The sun gives light.
चन्द्रः चन्द्रः शोभते। चाँद सुंदर लगता है। The moon looks beautiful.
आकाशः आकाशः नीलः अस्ति। आसमान नीला है। The sky is blue.
वनम् वनं विशालं अस्ति। जंगल बड़ा है। The forest is huge.
उद्यानम् उद्यानम् सुन्दरम् अस्ति। बगीचा सुंदर है। The garden is beautiful.
खगः खगः कूजति। पक्षी चहकता है। The bird chirps.
पशुः सिंहः वनस्य पशुः अस्ति। शेर जंगल का जानवर है। Lion is an animal of the forest.

विशेष टिप्पणी

यहाँ जो वाक्य-प्रयोग दिए गए हैं, वे बहुत सरल हैं। इन वाक्यों में प्रायः सभी शब्दों का प्रयोग कर्ता के रूप में किया गया है। इसीलिए इन्हें प्रथमा विभक्ति में दिया गया है। इन्हीं शब्दों को जब हम चित्र-वर्णन में प्रयोग करते हैं तो कभी-कभी सप्तमी में प्रयोग करना होता है। जैसे –
– आकाश में पक्षी हैं। इसका संस्कृत अनुवाद होगा “आकाशे खगाः सन्ति” इसी प्रकार अन्य वाक्य हैं-
– पेड़ पर बन्दर बैठा है। = वृक्षे वानरः उपविशति
– पानी में मछली तैरती है। = जले मीनाः तरन्ति।
– तालाब में फूल खिले हैं। = तडागे पुष्पाणि विकसन्ति।

जब किसी कार्य के किसी स्थान पर होने का बोध हो तो उस स्थान में सप्तमी का प्रयोग किया जाता है। हिन्दी में ऐसे शब्दों के साथ “में और पर” लगता है।

The sentence patterns provided here are very simple, where almost all the words are used as the subject in the Nominative Case (Prathama Vibhakti). However, when we use these same words in a picture description, we sometimes need to use them in the Locative Case (Saptami Vibhakti).

For example:

  • There are birds in the sky. = आकाशे खगाः सन्ति।
  • A monkey is sitting on the tree. = वृक्षे वानरः उपविशति।
  • Fish swim in the water. = जले मीनाः तरन्ति।
  • Flowers are blooming in the pond. = तडागे पुष्पाणि विकसन्ति।

When an action takes place in a particular location, we use the Locative Case (Saptami Vibhakti) for that place. In Hindi, such words are accompanied by the markers “में” (in) and “पर” (on/at).

पशु-पक्षी, फल-फूल और सगे-संबंधियों के नाम के लिए छात्र निम्नलिखित लेखों को देख सकते हैं-

संस्कृत में पशुओं के नाम (Animals’ Names in Sanskrit)
पक्षियों के नाम संस्कृत (Birds Names in Sanskrit)
फलों के नाम संस्कृत में (Fruits Names in Sanskrit)
फूलों के नाम संस्कृत में (Flowers in Sanskrit)
संस्कृत में परिवार और संबंधियों के नाम ( Family and Relations in Sanskrit)

2. विद्यालय और पढ़ाई (Common Sanskrit Vocabulary Related to School & Education)

विद्यालय और पढ़ाई बच्चों के जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण होते हैं। इसलिए चित्र-वर्णन, अनुच्छेद-लेखन, पत्र-लेखन आदि में इससे जुड़े टॉपिक सबसे अधिक पूछे जाते हैं। इसके लिए ज़रूरी है की बच्चों को स्कूल और पढ़ाई से जुड़े शब्दों का ज्ञान हो। इस तालिका में प्रयास किया गया है इस विषय के अधिकाधिक शब्दों को समेटने का। फिर भी, यदि छात्रों को किसी अन्य शब्द का अर्थ पूछना हो तो वे कमेन्ट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

School and education are the most important aspects of a child’s life. Because of this, topics related to them are most frequently asked about in tasks like picture descriptions, paragraph writing, and letter writing. It is essential for children to know Common Sanskrit Vocabulary connected to school and studies. This table attempts to include as many words as possible related to this theme. However, if students want to know the meaning of any other word, they can ask in the comment box.

संस्कृत शब्द हिंदी अर्थ English Meaning
विद्यालयः स्कूलSchool
पुस्तकालयःपुस्तकालयLibrary
सभागारःसबके इकट्ठे होने की जगहAssembly
कक्षा कक्षा/क्लास  Classroom
प्रयोगशालाप्रयोगशालाlaboratory
सङ्गणककक्षम्कम्प्यूटर लैबComputer Lab
क्रीडाङ्गणम्/ क्रीडाक्षेत्रम् खेल का मैदान Playground
उद्यानम् Gardenस्कूल का बगीचा
छात्रः छात्र Student (Boy)
छात्रा छात्रा Student (Girl)
शिक्षकः अध्यापक Teacher (Male)
शिक्षिका अध्यापिका Teacher (Female)
प्रधानाचार्यःप्रधानाचार्यPrincipal
पुस्तकम किताब Book
पुस्तिका कॉपी/नोटबुक Notebook
लेखनी पेन Pen
अङ्कनी पेंसिल Pencil
स्यूतः बस्ता/स्कूल बैग School Bag
मापिका स्केल/रूलर Ruler
श्यामपट्टः ब्लैकबोर्ड  Blackboard
सुधाखण्डःचाकChalk
मित्रम् दोस्त Friend
आसन्दः कुर्सी Chair
उत्पीठिका मेज Table

विशेष टिप्पणी

  • कम्प्यूटर को संस्कृत में सङ्गणकम् कहते हैं, लेकिन इसे संगणक पढ़ा जा सकता है। सङ्गणकम् का वर्ण-विच्छेद है = स् + अ + ङ् + ग् +अ + ण् + अ + क् + अ + म्
  • इसी प्रकार पेन्सिल को अङ्कनी कहते हैं, लेकिन उसे अंकनी पढ़ा जाता है। इसका वर्ण-विच्छेद है = अ + ङ् + क् + अ + न् + ई
  • क्रीडाङ्गणम् दो शब्दों से मिलकर बना है – क्रीडा = खेल और अङ्गनम् = आंगन (courtyard)( संस्कृत के एक नियम के अनुसार क्रीडा शब्द से जुड़ने के बाद का हो जाता है)। पहले दो शब्दों की तरह अङ्गनम् शब्द को भी अंगनम् पढ़ा जा सकता है।
  • उपर्युक्त सभी शब्दों में प्रयुक्त वर्ण क वर्ग का अन्तिम वर्ण है। इसका उच्चारण गले और नाक की सहायता से किया जाता है।

शिक्षा से जुड़े शब्दों के सरल वाक्य प्रयोग (Sentences on School Life)

शब्द वाक्य प्रयोग हिंदी अनुवाद English Translation
विद्यालयः मम विद्यालयः सुन्दरः अस्ति। मेरा स्कूल सुंदर है। My school is beautiful.
छात्रः छात्रः पुस्तकं पठति। छात्र किताब पढ़ता है। The student reads a book.
छात्रा छात्रा लेखं लिखति। छात्रा लेख लिखती है। The female student writes an essay.
शिक्षकः शिक्षकः पाठयति। शिक्षक पढ़ाते हैं। The teacher teaches.
शिक्षिका शिक्षिका आगच्छति। अध्यापिका आती हैं। The female teacher comes.
कक्षा एषा मम कक्षा अस्ति। यह मेरी क्लास है। This is my classroom.
पुस्तकम इदं मम पुस्तकम् अस्ति। यह मेरी किताब है। This is my book.
पुस्तिका पुस्तिकायां लिख। कॉपी में लिखो। Write in the notebook.
लेखनी एषा मम लेखनी अस्ति। यह मेरी पेन है। This is my pen.
अङ्कनी अङ्कनी कुत्र अस्ति? पेंसिल कहाँ है? Where is the pencil?
स्यूतः स्यूतः भारी अस्ति। बस्ता भारी है। The bag is heavy.
मापिका मापिका आनय। स्केल (पटरी) लाओ। Bring the ruler.
श्यामपट्टः श्यामपट्टः कृष्णवर्णः अस्ति। ब्लैकबोर्ड काले रंग का है। The blackboard is black in colour.
क्रीडाङ्गणम् क्रीडाङ्गणं विशालं अस्ति। खेल का मैदान बड़ा है। The playground is huge.
मित्रम् सः मम मित्रम् अस्ति। वह मेरा दोस्त है। He is my friend.

विशेष टिप्पणी

यहाँ भी अधिकतर शब्दों का कर्ता के रूप ( Nominative Case) में प्रयोग किया गया है। इन शब्दों को भी रचनात्मक लेखन में अलग-अलग विभक्तियों में प्रयोग किया जा सकता है। उदाहरण के लिए-
आसन्दः (कुर्सी) शब्द का प्रयोग यदि हम बैठने के स्थान (Locative Case) के रूप में करेंगे तो यहाँ सप्तमी विभक्ति लगेगी। यदि वाक्य है = शिक्षक कुर्सी पर बैठते हैं तो उसका अनुवाद होगा “शिक्षकः आसन्दे उपविशति।” इसी प्रकार “पुस्तक मेज पर है।” को संस्कृत में कहेंगे “पुस्तकम् उत्पीठिकायाम् अस्ति।”

3. घर और हमारे आस-पास का परिसर (Common Sanskrit Vocabulary Related to Home, Households & Surroundings

    घर और परिवार बच्चों की पहली पाठशाला कही जाती है। बच्चे सबसे पहले घर और आसपास के माहौल से परिचय प्राप्त करते हैं। इसीलिए किसी भी भाषा को सिखाने की शुरुआत ऐसे विषयों से होती है, जो घर-परिवार और आसपास के परिसर से जुड़े हों। ज़्यादातर स्कूलों में संस्कृत की पढ़ाई कक्षा 6 से ही शुरू होती है। इसलिए कक्षा 6 और 7 के रचनात्मक लेखन में इससे जुड़े टॉपिक सबसे अधिक होते हैं। इस तालिका में घर के विभिन्न भाग, घर में प्रयोग होने वाली सामग्री और इसके आसपास के परिसर से जुड़े शब्द हैं।

    People often call the home and family a child’s first school. Children first learn about the world through their home and immediate surroundings. Because of this connection, language learning naturally begins with familiar topics like family and household spaces. Since most schools introduce Sanskrit in Class 6, teachers frequently choose these relatable themes for creative writing exercises in Classes 6 and 7. The table below brings together words for different parts of the house, daily household items, and the surrounding premises to help students build their vocabulary.

    संस्कृत शब्द हिंदी अर्थ English Meaning
    गृहम् घर House
    द्वारम् दरवाजा Door
    वातायनम् खिड़की Window
    भित्तिः दीवार Wall
    सोपानम् सीढ़ी Stairs
    अङ्गनम् आँगन Courtyard
    प्रकोष्ठः कमरा Room
    पाकशाला रसोईघर Kitchen
    व्यजनम् पंखा Fan
    घटी घड़ी Clock
    दर्पणः शीशा/आईना Mirror
    कर्करी बाल्टी Bucket
    शय्या बिस्तर/पलंग Bed
    मार्गः रास्ता/सड़क Road
    कूपः कुआँWell
    शयनकक्ष:सोने का कमराBedroom
    आसन्दःकुर्सीChair
    उत्पीठिकामेजTable
    उपवेशन-कक्षःबैठकLiving room

    घर और परिसर के शब्दों के सरल वाक्य प्रयोग (Sentences on Home)

    शब्द वाक्य प्रयोग हिंदी अनुवाद English Translation
    गृहम् इदं मम गृहम् अस्ति। यह मेरा घर है। This is my house.
    द्वारम् द्वारम् उद्घाटय। दरवाजा खोलो। Open the door.
    वातायनम् वातायनं पिधेहि। खिड़की बंद करो। Close the window.
    भित्तिः भित्तिः श्वेता अस्ति। दीवार सफेद है। The wall is white.
    सोपानम् सोपानं सुदृढ़म् अस्ति। सीढ़ी मजबूत है। The stairs are strong.
    अङ्गनम् अङ्गने बालकाः क्रीडन्ति। आँगन में बच्चे खेलते हैं। Children play in the courtyard.
    प्रकोष्ठः एषः मम प्रकोष्ठः अस्ति। यह मेरा कमरा है। This is my room.
    पाकशाला पाकशाला विशाला अस्ति। रसोईघर बड़ा है। The kitchen is spacious.
    व्यजनम् व्यजनं चलति। पंखा चलता है। The fan is running.
    घटी घटी समयं दर्शयति। घड़ी समय दिखाती है। The clock shows time.
    दर्पणः दर्पणे मुखं पश्य। शीशे में चेहरा देखो। Look at the face in the mirror.
    कर्करी कर्करी जलेन पूर्णा अस्ति। बाल्टी पानी से भरी है। The bucket is full of water.
    शय्या शय्या कोमला अस्ति। बिस्तर मुलायम है। The bed is soft.
    मार्गः मार्गः स्वच्छः अस्ति। रास्ता साफ है। The path is clean.
    कूपः कूपे जलम् अस्ति। कुएँ में पानी है। There is water in the well.

    चित्र-वर्णन में घर से सम्बन्धित शब्दों के प्रयोग का उदाहरण

    use of common Sanskrit vocabulary in chitra varnan
    क्रीडतः (खेल रहे हैं)  Kriidatah (are playing)
    चित्रम्‌ (चित्र) Chitram (picture)
    माता (माता)  Maata (mother)
    उत्पीठिकायाम् (मेज पर) Utpithikaayaam (on the table)
    वृद्धः (बूढ़े दादाजी) Vriddhah (elderly grandfather)
    बिडालः (बिल्ली) Bidaalah (cat)
    समाचारपत्रम् (अखबार)  Samaachaarapatram (newspaper)

    रिक्तस्थानानि पूरयत (रिक्त स्थानों को भरिए):

    1. इदम्‌ एकस्य गृहस्य उपवेशन-कक्षस्य __________ अस्ति।
      This is a __________ of a house’s living room.
    2. आसन्दे उपविश्य __________ पठति
      Sitting on the chair, the elderly grandfather is reading the __________.
    3. द्वौ बालौ कटे उपविश्य ________।
      Two children are sitting on the mat and __________
    4. माता __________ फलानि स्थापयति।
      Mother is placing fruits __________
    5. वातायनस्य (खिड़की) समीपे एकः __________ सुप्तः अस्ति।
      A __________ is sleeping near the window.
    उत्तर-कुञ्जी देखने के लिए यहाँ क्लिक करें Type here to see the answer key
    1. चित्रम्
    2. समाचार-पत्रम्
    3. क्रीडतः
    4. उत्पीठिकायाम्
    5. बिडालः

    उपर्युक्त चित्र वर्णन में गृहम्, आसन्दः, उत्पीठिका, वातायानम् आदि घर से सम्बन्धित शब्दों का अलग-अलग विभक्तियों में प्रयोग हुआ है।

    4. विज्ञान, कंप्यूटर और तकनीकी (Common Sanskrit Vocabulary Related to Basic Tech & Science)

    विज्ञान, कम्प्यूटर और तकनीकी से सम्बन्धित प्रश्न रचनात्मक लेखन में कम पूछे जाते हैं। फिर भी इससे सम्बन्धित शब्दावली महत्त्वपूर्ण है क्योंकि अपठित गद्यांश में अक्सर इस विषय में पहले से न पढ़ा गया अनुच्छेद आ जाता है। ऐसी स्थिति में यदि शब्दों के अर्थ न पता हो तो प्रश्नों का उत्तर गलत होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए विज्ञान और तकनीकी के सामान्य शब्दों की जानकारी ज़रूरी है। इस तालिका में कक्षा 6 और 7 के स्तर के अनुसार शब्दार्थ दिए गए हैं। छात्र चाहें तो इस तालिका को Copy करके इसका प्रिंट निकाल सकते हैं। ये शब्द थोड़े कठिन हैं, लेकिन बार-बार देखने से याद हो जाएंगे।

    Schools rarely include questions about science, computers, and technology in creative writing exercises. However, mastering this vocabulary remains crucial because unseen passages often feature unfamiliar paragraphs on these subjects. In such situations, lacking knowledge of word meanings increases the chances of answering questions incorrectly. Therefore, students must understand basic scientific and technological terms. This table presents vocabulary and meanings tailored for Class 6 and Class 7 students. Students can copy this table and print it out for reference. Although these words seem a bit difficult at first, regular review will help students memorize them easily.

    संस्कृत शब्द हिंदी अर्थ English Meaning
    सङ्गणककक्षःकम्यूटर क्लास/ लैबComputer Class/Room/Lab
    सङ्गणकम्कंप्यूटरComputer
    विज्ञानम् विज्ञान Science
    विज्ञानकक्षः विज्ञान की कक्षा Science Room
    प्रयोगःप्रयोगPractical
    अन्तरजालम् इंटरनेट Internet
    चलदूरभाषः मोबाइल फोन Mobile Phone
    दूरदर्शनम् टेलीविजन Television
    विद्युत् बिजली Electricity
    यन्त्रम् मशीन Machine
    ऊर्जा ऊर्जा/शक्ति Energy
    आविष्कारः खोज Invention
    पटः / फलकम् स्क्रीन Screen
    सञ्चिका फाइल File
    तथ्यांशः डेटा Data
    सङ्केतः कोड/सिग्नल Code
    दूरवाणी टेलीफोन Telephone
    वैज्ञानिकः वैज्ञानिक Scientist

    तकनीकी शब्दों के सरल वाक्य प्रयोग (Sentences on Technology)

    शब्द वाक्य प्रयोग हिंदी अनुवाद English Translation
    विज्ञानम् विज्ञानं चमत्कारः अस्ति। विज्ञान एक चमत्कार है। Science is a miracle.
    सङ्गणकम् सङ्गणकम् एकं यन्त्रम् अस्ति। कंप्यूटर एक मशीन है। Computer is a machine.
    अन्तर्जालम् अन्तरजालं सर्वत्र अस्ति। इंटरनेट सब जगह है। Internet is everywhere.
    चलदूरभाषः चलदूरभाषः अतीव उपयोगी अस्ति। मोबाइल फोन बहुत उपयोगी है। Mobile phone is very useful.
    दूरदर्शनम् वयं दूरदर्शनं पश्यामः। हम टीवी देखते हैं। We watch television.
    विद्युत् अद्य विद्युत् नास्ति। आज बिजली नहीं है। Today there is no electricity.
    यन्त्रम् इदं नवीनं यन्त्रम् अस्ति। यह नई मशीन है। This is a new machine.
    ऊर्जा सूर्यात् ऊर्जा प्राप्यते। सूरज से ऊर्जा मिलती है। Energy is obtained from the sun.
    आविष्कारः एषः उत्तमः आविष्कारः अस्ति। यह अच्छा आविष्कार है। This is a good invention.
    पटः/फलकम् पटः उज्ज्वलः अस्ति। स्क्रीन (पर्दा) चमकदार है। The screen is bright.
    सञ्चिका सञ्चिकां रक्ष। फाइल को सुरक्षित रखो। Save the file.
    तथ्यांशः तथ्यांशः महत्वपूर्णः अस्ति। डेटा (तथ्य) महत्वपूर्ण है। Data is important.
    सङ्केतः सङ्केतं पठ। कोड/सिग्नल पढ़ो। Read the signal.
    दूरवाणी दूरवाणी शब्दं करोति। टेलीफोन बज रहा है (आवाज कर रहा है)। The telephone is ringing.
    वैज्ञानिकः वैज्ञानिकः चिन्तनं करोति। वैज्ञानिक सोचता है। The scientist thinks.

    संस्कृत अनुच्छेद-लेखन में विज्ञान एवं तकनीकी से सम्बन्धित शब्दों के प्रयोग का उदाहरण

    अनुच्छेद लेखनम्: सङ्गणकम् (Computer)

    मंजूषा (शब्द-सूची / Word Bank):

    सङ्गणकम् (कम्प्यूटर) | वैज्ञानिकम् (वैज्ञानिक) | अन्तरजालस्य (इण्टरनेट का) | पठन्ति (पढ़ते हैं) | यन्त्रम् (मशीन) | सहायकम् (सहायक/मददगार)

    रिक्तस्थानानि पूरयत (रिक्त स्थानों को भरिए):

    1. आधुनिका युगं __________ युगम् अस्ति।
    2. सङ्गणकम् एकम् अद्भुतं __________ अस्ति।
    3. अद्यत्वे वयम् __________ प्रयोगं कुर्मः।
    4. छात्रः सङ्गणकस्य साहाय्येन __________।
    5. एतत् यन्त्रं सर्वेषां कार्येषु __________ भवति।
    उत्तर सहित सम्पूर्ण अनुच्छेद एवं उसका अंग्रेजी अनुवाद
    1. वैज्ञानिकम् (आधुनिक युग वैज्ञानिक युग है।)
    2. यन्त्रम् (कम्प्यूटर एक अद्भुत मशीन है।)
    3. अन्तरजालस्य (आजकल हम इण्टरनेट का प्रयोग करते हैं।)
    4. पठन्ति (छात्र कम्प्यूटर की सहायता से पढ़ते हैं।)
    5. सहायकम् (यह मशीन सभी कार्यों में मददगार होती है।)

    1. संस्कृत वाक्य और अंग्रेजी अनुवाद (Sanskrit Sentences with English Translation):

    • संस्कृत: आधुनिकं युगं वैज्ञानिकम् युगम् अस्ति।
      • English: The modern era is a scientific era.
    • संस्कृत: सङ्गणकम् एकम् अद्भुतं यन्त्रम् अस्ति।
      • English: The computer is a wonderful machine.
    • संस्कृत: अद्यत्वे वयम् अन्तरजालस्य प्रयोगं कुर्मः।
      • English: Nowadays, we use the internet.
    • संस्कृत: छात्राः सङ्गणकस्य साहाय्येन पठन्ति
      • English: Students study with the help of a computer.
    • संस्कृत: एतत् यन्त्रं सर्वेषां कार्येषु सहायकम् भवति।
      • English: This machine is helpful in everyone’s work.

    उपर्युक्त अनुच्छेद लेखन में अंतरजालम्, सङ्गणकम्, यंत्रम् जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया है।

    विशेष टिप्पणी

    ऊपर तालिका में आपने देखा कि Scinetist को संस्कृत और हिन्दी में वैज्ञानिकः कहते हैं। वैज्ञानिकः शब्द संज्ञा शब्द है। अनुच्छेद में प्रयोग किया गया “वैज्ञानिकम्” शब्द एक विशेषण है, जिसका अर्थ है “विज्ञान-सम्बन्धी” या “विज्ञान से युक्त। ” यहाँ यह शब्द “युगम्” शब्द का विशेषण है, जिसका अर्थ है = विज्ञान से युक्त युग या विज्ञान-सम्बन्धी युग”

    निष्कर्ष: Common Sanskrit Vocabulary से संस्कृत लेखन को आसान बनाएँ (Conclusion)

    संस्कृत एक बेहद वैज्ञानिक और समृद्ध भाषा है। जब हम कक्षा 6 और 7 के स्तर पर इसे सीखना शुरू करते हैं, तो सही शब्दों की जानकारी होना हमारे भीतर एक नया आत्मविश्वास जगाता है। इस पोस्ट में दी गई Common Sanskrit Vocabulary (सामान्य संस्कृत शब्दावली) और उनके सरल वाक्य प्रयोगों का यदि आप नियमित अभ्यास करेंगे, तो परीक्षा में निबंध लिखना या स्कूल के लिए संस्कृत प्रोजेक्ट तैयार करना आपके लिए बेहद आसान और मजेदार हो जाएगा। याद रखिए, भाषा सीखने का सबसे अच्छा तरीका उसे अपने दैनिक लेखन में इस्तेमाल करना है।

    Sanskrit is a highly scientific and rich language. When we start learning it at the Class 6 and 7 level, knowing the right words instills a new sense of confidence within us. If you regularly practice the Common Sanskrit Vocabulary and their simple sentence applications provided in this post, writing essays in exams or preparing Sanskrit projects for school will become incredibly easy and fun for you. Remember, the best way to learn a language is to use it in your daily writing.

    आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है! (Call to Action)

    हमें पूरी उम्मीद है कि यह ऑल-इन-वन संस्कृत शब्दावली गाइड आपकी पढ़ाई और लेखन में मददगार साबित होगी।

    • आपको यह common Sanskrit vocabulary का कलेक्शन कैसा लगा?
    • क्या आपको इन शब्दों को MS Word में टेबल में बदलने में कोई मदद मिली?
    • अगला ब्लॉग आप किस विषय या कक्षा की संस्कृत शब्दावली पर देखना चाहते हैं?

    अपने विचार और सुझाव नीचे कमेंट बॉक्स (Comment Box) में लिखकर हमें ज़रूर बताएं

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

    प्रश्न 1: क्या यह शब्दावली कक्षा 6 और 7 के स्कूल सिलेबस के लिए उपयोगी है?

    उत्तर: जी हाँ, इस पोस्ट में शामिल सभी शब्द कक्षा 6 और 7 की प्रमुख संस्कृत पाठ्यपुस्तकों जैसे NCERT की ‘रुचिरा’ (Ruchira) और ‘दीपकम्’ (Deepakam) के पाठ्यक्रम (Syllabus) और स्तर को ध्यान में रखकर ही विशेष रूप से चुने गए हैं।

    प्रश्न 2: संस्कृत में रचनात्मक लेखन (Creative Writing) की शुरुआत कैसे करें?

    उत्तर: रचनात्मक लेखन की शुरुआत करने के लिए सबसे पहले दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले शब्दों (Common Sanskrit Vocabulary) को याद करें। इसके बाद, इस पोस्ट में दिए गए उदाहरणों की तरह छोटे-छोटे और एक-लाइन के वाक्य बनाने का अभ्यास करें।

    प्रश्न 3: क्या इन शब्दों को स्कूल प्रोजेक्ट या नोट्स के लिए कॉपी किया जा सकता है?

    उत्तर: बिल्कुल! आपकी सुविधा के लिए इस पोस्ट की सभी तालिकाओं को डैश (-) फॉर्मेट में व्यवस्थित किया गया है। आप इन्हें आसानी से कॉपी करके MS Word में ‘Convert Text to Table’ विकल्प के जरिए सुंदर टेबल बनाकर प्रिंट ले सकते हैं। या फिर मोबाइल से स्क्रीनशॉट लेकर भी याद कर सकते हैं।

    प्रश्न 4: संस्कृत में कंप्यूटर और इंटरनेट को क्या कहा जाता है?

    उत्तर: आधुनिक तकनीकी और विज्ञान के लेखन में कंप्यूटर को संस्कृत में ‘सङ्गणकम्’ (Sanganakam) और इंटरनेट को ‘अन्तर्जालम्’ (Antarjaalam) कहा जाता है।

    प्रश्न 5: प्रकृति पर संस्कृत में छोटा निबंध या पैराग्राफ लिखने के लिए कौन से शब्द सबसे जरूरी हैं?

    उत्तर: प्रकृति पर निबंध या प्रोजेक्ट के लिए वृक्षः (पेड़), जलम् (पानी), सूर्यः (सूरज), नदी (नदी) और पर्वतः (पहाड़) जैसे बुनियादी शब्द सबसे महत्वपूर्ण और उपयोगी होते हैं, जो रुचिरा और दीपकम् दोनों पुस्तकों में बार-बार आते हैं।

    छात्रों के लिए उपयोगी लिंक एवं डाउनलोड्स

    छात्रों के लिए उपयोगी भिन्न-भिन्न विषयों की शब्दावली के लिए इसी वेबसाइट की निम्नलिखित श्रेणी पर जाएँ

    संस्कृत शब्द भण्डार

    संस्कृत के सम्पूर्ण शब्दकोष के लिए निम्नलिखित वेबसाइट पर जाएँ

    संस्कृत-हिंदी शब्दकोष

    उपर्युक्त सरल संस्कृत शब्दावली को PDF में DOWNLOAD करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

    Leave a Comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top